8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराजनीतिआना-जाना आसान लेकिन कांग्रेस में टिके रहना मुश्किल... अधीर रंजन का आजाद...

आना-जाना आसान लेकिन कांग्रेस में टिके रहना मुश्किल… अधीर रंजन का आजाद पर तंज

Published on

नई दिल्‍ली

रामलीला मैदान से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पार्टी छोड़कर जाने वालों पर खूब बरसे। कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्‍ला बोल’ रैली में चौधरी ने गुलाम नबी आजाद का नाम तो नहीं लिया मगर उनपर वार खूब किए। चौधरी ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में आना आसान है, कांग्रेस पार्टी से जाना आसान है लेकिन कांग्रेस पार्टी में टिके रहना सबसे कठिन है।’ लोकसभा में पार्टी के नेता ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा, ‘आज जो सिपाही आए हैं, वे पद के लालच में रैली में नहीं आए हैं।’ चौधरी ने कहा, ‘जिंदगी में कितने दोस्‍त आए और कितने बिखर गए, कोई दो रोज के लिए, किसी ने दो कदम चलते ही हाथ जोड़ लिए… पर जिंदगी का दूसरा नाम है दरिया… वो तो बस बहता रहेगा चाहे रास्‍ते पर फूल गिरें या पत्‍थर…। कांग्रेस एक दरिया है।’ आजाद ने कुछ दिन पहले पार्टी नेतृत्‍व से नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। वह आज जम्‍मू में अपना राजनीतिक मंच लॉन्‍च करने वाले हैं।

उधर, जम्‍मू में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए गुलाम नबी आजाद ने भी कसर बाकी नहीं रखी। आजाद ने कहा कि मेरे अलग पार्टी बनाने से कांग्रेस बौखला गई है। उन्‍होंने कहा कि ‘मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है, कांग्रेस अब ट्विटर तक सिमट गई है।’

दिल्ली में महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। रैली से पहले, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि ‘राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...