29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति31 में 20 सीटों पर बदले चेहरे, सिसोदिया-राखी बिड़लान की सीट बदली......

31 में 20 सीटों पर बदले चेहरे, सिसोदिया-राखी बिड़लान की सीट बदली… AAP की लिस्ट की बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अबतक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. AAP ने 31 में से 20 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं या फिर नए चेहरों को उतारा है. जिन विधायकों का टिकट बदला गया है उनमें पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान का नाम भी शामिल है.

AAP ने मनीष सिसोदिया की सीट बदलकर उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया है. जबकि उनकी सीट पटपड़गंज से शिक्षाविद् अवध ओझा को उतारा गया है. वहीं जंगपुरा के विधायक प्रवीण देशमुख का टिकट काटा गया है. इसके अलावा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान की सीट बदलकर उन्हें मादीपुर से उतारा गया है.

दिलीप पांडेय की जगह बिट्टू को टिकट
तिमारपुर सीट से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली विधानसभा में AAP के चीफ व्हिप हैं. उनका टिकट काटकर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को टिकट दिया गया है. तिमारपुर से दो बार विधायक रह चुके बिट्टू को हाल ही में बीजेपी से AAP में शामिल कराया गया है. आम आदमी पार्टी में ये सुरेंद्र बिट्टू की दूसरी पारी है.

प्रकाश जारवाल का टिकट कटा, रामनिवास गोयल ले चुके संन्यास
देवली से प्रकाश जारवाल का टिकट काटा गया है, उनकी जगह प्रेम कुमार चौहान को दिया गया है. त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरोलिया का टिकट कटा है, उनकी जगह अंजना पारछा को मिला है. कृष्णा नगर से एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा को पार्टी ने उतारा है. शाहदरा से AAP विधायक और विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है. उनकी जगह हाल ही में पार्टी में शामिल कराए गए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया गया है.

मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस की जगह आदिल अहमद खान को मौका
नरेला से शरद चौहान का टिकट काटकर दिनेश भारद्वाज को, बिजवासन में बीएस जून का टिकट काटकर सुरेंद्र भारद्वाज, मुस्तफाबाद में हाजी यूनुस का टिकट काटकर आदिल अहमद खान को दिया गया है. AAP ने पटेल नगर सीट से विधायक रहे राजकुमार आनंद, जोकि बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उनकी जगह प्रवेश रतन को उतारा है. प्रवेश रतन कुछ दिन पहले ही बीजेपी से AAP में शामिल हुए हैं.

चांदनी चौक, आदर्श नगर और पालम में भी बदला टिकट
चांदनी चौक सीट पर वर्तमान विधायक प्रह्लाद साहनी का टिकट काटकर उनके बेटे पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), आदर्श नगर सीट पर पवन शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को टिकट दिया गया है. मुकेश वर्तमान में नगर निगम में पार्षद और नेता सदन हैं. पालम से भावना गौड का टिकट काटकर जोगिंदर सोलंकी को दिया गया है.

मादीपुर और जनकपुरी के विधायकों का टिकट कटा
जनकपुरी सीट पर AAP ने वर्तमान विधायक राजेश ऋषि का टिकट काटकर प्रवीण कुमार को दिया है. वह वर्तमान में नगर निगम में पार्षद हैं. इसके अलावा मुंडका सीट पर धर्मपाल लाखरा का टिकट काटकर जसबीर कारला को दिया गया है. वहीं मादीपुर सीट से विधायक गिरीश सोनी का टिकट कट गया है. अब उनकी सीट पर राखी बिडलान चुनाव लड़ेंगी और राखी बिडलान की सीट मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक को उतारा गया है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...