0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराजनीति2 बार फेल हुए, ऐसे व्यक्ति को क्या पीएम बनना... मणिशंकर अय्यर...

2 बार फेल हुए, ऐसे व्यक्ति को क्या पीएम बनना… मणिशंकर अय्यर ने राजीव गांधी को लेकर ये क्या कहा दिया

Published on

नई दिल्ली:

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। मणिशंकर अय्यर की ओर से इस बार टिप्पणी विपक्ष के किसी नेता पर नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के नेता राजीव गांधी पर की गई है। अय्यर ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाए। साथ ही साथ यह भी कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें आश्चर्य हुआ।

एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता मणिशंक अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी एयरलाइन पायलट थे। वे कैंब्रिज में दो बार फेल हुए थे। अय्यर ने आगे कहा कि कैंब्रिज में फेल होना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि यूनिवर्सिटी सभी को पास कराने की कोशिश करती है। वह अपना ट्रैक रिकॉर्ड ठीक रखना चाहते हैं। फिर भी राजीव गांधी फेल हो गए।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी लंदन के इंपीरियल कॉलेज में भी फेल हुए थे। अय्यर ने सवाल उठाया कि ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? यह पहली बार नहीं है जब अय्यर ने अपने बयानों से विवाद खड़ा किया है। वे पहले भी कई बार अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी की भी किरकिरी हो रही है। कई लोग इसे पार्टी के लिए नुकसानदेह मान रहे हैं।

विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले में क्या रुख अपनाती है। क्या पार्टी अय्यर के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी। या फिर उनके बयान से खुद को अलग कर लेगी। यह आने वाला वक्त ही बताएगा। अय्यर के इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट किया है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...