14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिनरेंद्र मोदी की टीम की पहली तस्वीर: बिहार से 8 मंत्री, साथ...

नरेंद्र मोदी की टीम की पहली तस्वीर: बिहार से 8 मंत्री, साथ में बैठे दिखे ललन सिंह और जीतन राम मांझी

Published on

पटना

नरेंद्र मोदी आज रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की और फोन कॉल के जरिए उन्हें चाय पर आमंत्रित किया। इस बैठक की पहली तस्वीर भी सामने आई है। इसमें नरेंद्र मोदी अपनी संभावित टीम को संबोधित कर रहे हैं। सामने जो तस्वीर आई है, उसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और ललन सिंह बैठे नजर आए हैं।

बताया जा रहा है कि बिहार से आठ सांसद मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते हैं। इनमें ‘हम’ के संरक्षक और गया से सांसद बने जीतन राम मांझी, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद बने चिराग पासवान, जदयू के राम नाथ ठाकुर और पूर्व पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह, भाजपा के नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राज भूषण चौधरी और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं।

पहली लाइन में बैठे नजर आए ललन सिंह और मांझी
बैठक में पहली पंक्ति में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी बैठे हैं। इसी पंक्ति में पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, अमित शाह और राजनाथ सिंह बैठे हैं। माना जा रहा है कि वे सभी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि ललन सिंह के पीछे तीसरी लाइन में चिराग पासवान बैठे नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर बैठे नजर आए गिरिराज और नित्यानंद राय
दूसरी ओर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, एच डी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, ओडिशा के संबलपुर से सांसद बने धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतामरण और एस जयशंकर पहली पंक्ति में बैठे नजर आ रहे हैं। इनके पीछे गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय बैठे हुए हैं।

बता दें, आज शाम को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके साथ ही मनोनीत पीएम मोदी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...