30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिAAP के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मीकि ने ज्वाइन की बीजेपी, 3 घंटे...

AAP के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मीकि ने ज्वाइन की बीजेपी, 3 घंटे में ही पार्टी ने निकाला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया. हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा था. सीएम ने खुद उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी. लेकिन 3 घंटे बाद ही पार्टी से उनकी छुट्टी कर दी गई.

जानें क्यों पार्टी ने 3 घंटे में निकाला
दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं. इसकी भनक मिलते ही भाजपा ने एक्शन लिया. आरोप है कि संदीप ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाए और पार्टी को गुमराह किया. इसके बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया.

बीजेपी ने क्या कहा
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी. तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया. पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा. बता दें कि संदीप ने शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं.

दरअसल, संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे. साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...