13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिदेश के चार ऐसे उपराष्ट्रपति जिनको निर्विरोध ही चुना गया, 1987 में...

देश के चार ऐसे उपराष्ट्रपति जिनको निर्विरोध ही चुना गया, 1987 में तो गजब ही हो गया था

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो चुका है। एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ की एकतरफा जीत हुई है। धनखड़ को 528 वोट मिले हैं। वहीं मार्गरेट अल्वा को 128 वोट मिले। 15 वोट अमान्य घोषित किए गए। 725 सांसदों ने मतदान किया था। विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया था। देश में चार बार ऐसा भी मौका आया जब उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिए गए। ऐसा तब होता है जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक ही प्रत्याशी पर बात बन जाती है। फिर दोनों ही उसको समर्थन देकर निर्विरोध चुन लेते हैं।

मगर आजाद भारत के इतिहास में ऐसा सिर्फ चार बार ही हो पाया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को भाजपा, जेडीयू, अपना दल (सोनेलाल), बीजेडी, बसपा, एआईएडीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, एनपीपी, एमएनएफ, एनडीपीपी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), शिवसेना (शिंदे गुट), अकाली दल जैसे दलों का समर्थन मिला है।

सबसे पहले 1952 में उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्विरोध हुआ। लेकिन ये एक संयोग था। क्योंकि विपक्ष की ओर से भी प्रत्याशी उतारा गया था। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अप्रैल 1952 तक नामांकन मांगे गए थे। इसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शेख खादिर हुसैन ने नामांकन दाखिल किया था। यूं तो राधाकृष्णन की जीत पक्की मानी जा रही थी मगर ऐन वक्त पर ये चुनाव निर्विरोध ही हो गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद शेख खादिर का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया। इसके बाद केवल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बचे। जिन्हें निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुन लिया गया।

पांच साल बाद यानी 1957 को फिर उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव किए गए। इन चुनाव में डॉ. राधाकृष्णन में लगातार दूसरी बार डॉ. राधाकृष्णन निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए। ये दूसरा मौका था जब निर्विरोध उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया था।

मोहम्मद हिदायतुल्लाह का नाम तो आपने सुना होगा। हिदायतुल्लाह पहले ऐसे शख्स हैं जो देश के तीन सबसे बड़े संवैधानिक पदों पर रहे। 1979 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रहे मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया। हिदायतुल्लाह के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ और वह निर्विरोध उपराष्ट्रपति बन गए।

1987 में तो गजब ही हो गया
उपराष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में 1987 को हमेशा याद रखा जाएगा। ये चुनाव जितना रोचक था उतना आचंभित करने वाला था। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन संयोग तो देखिए 26 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने सिर्फ डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नामांकन को ही वैध बताया था। नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद डॉ. शंकर दयाल शर्मा को निर्विरोध देश का उपराष्ट्रपति चुना गया था।

इकलौते निर्विरोध राष्ट्रपति
देश के सातवें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वोच्च पद के लिए निर्विरोध चुने गए इकलौते राष्ट्रपति थे।वह 1977 में फकरुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद राष्ट्रपति बने थे। अहमद ने 11 फरवरी 1977 को अंतिम सांस ली थी। इससे एक दिन पहले आपातकाल के दो साल बाद लोकसभा चुनाव हुए थे। उस समय उपराष्ट्रपति बी डी जत्ती ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...