18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में मिलेगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग, सीएम रेखा गुप्ता...

दिल्ली में मिलेगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Published on

दिल्ली की सीएम ने शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में गुरुवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1,63,000 बच्चों को CUET और NEET प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग देने को लेकर एक समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। इससे दिल्ली सरकार के स्कूलों के ज्यादा से ज्यादा बच्चे अच्छे कॉलेज में जाएंगे और डॉक्टर और इंजीनियर की प्रवेश परीक्षा पास कर पाएंगे।

सरकारी स्कूल के बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भेजने के लिए सरकार ने बिग और फिजिक्स वाला के साथ मिलकर यह समझौता किया है। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतिदिन 6 घंटे और कुल 180 घंटे की ऑनलाइन क्लासेस दी जाएंगी।

NEET और CUET की विशेष तैयारी:
इस बारे में बोलते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के छात्रों को नीट 2025 और सीयूईटी 2025 की तैयारी के लिए विशेष ऑनलाइन क्लासेस प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन साइन किए गए हैं ताकि राजधानी दिल्ली के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। वह अच्छे मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले सकें।’

30 दिन में 180 घंटे की मुफ्त कोचिंग:
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस बारे में बोलते हुए कहा, ‘दिल्ली सरकार की एक ऐतिहासिक पहल को आज साकार किया गया है। इस पहल के अंतर्गत बिग और फिजिक्सवाला नाम की संस्था के साथ दिल्ली सरकार के डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन ने एक एमओयू साइन किया है, जिसमें 30 दिन यानी 180 घंटे की तैयारी छात्रों को नि:शुल्क कराई जाएगी। इसमें प्रतिदन 3 घंटे की मुफ्त कोचिंग शामिल होगी।’

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...