16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिफ्री बिजली-पानी, 2100 रुपये, स्कॉलरशिप, इंश्योरेंस... AAP की घोषणाओं से दिल्ली में...

फ्री बिजली-पानी, 2100 रुपये, स्कॉलरशिप, इंश्योरेंस… AAP की घोषणाओं से दिल्ली में BJP और कांग्रेस की बढ़ी चुनौती

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कुछ ही दिनों बाद या अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। केजरीवाल ने अपने विरोधियों, बीजेपी और कांग्रेस के लिए काफी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया हैं। पिटारे में रखी सारी योजनाएं दिल्लीवालों के चेहरे की चमक बढ़ा रही हैं।

केजरीवाल का फोकस इस बार मुफ्त बिजली और पानी के अलावा हेल्थ इंश्योरेंस और स्कॉलरशिप स्कीम पर भी है, यह योजनाएं सीधे जनता से जुड़ी हैं। ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को मिलने वाले 2100 रुपये का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। जिस प्रकार रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की भीड़ जमा हो रही है उससे आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौंसले आसमान में हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बीजेपी और कांग्रेस के पास अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए क्या योजनाएं बची हैं।

बुजुर्गों को हेल्थ इंश्योरेंस
दिल्ली में ‘संजीवनी योजना’ के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा। सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। बुजुर्ग लोगों को इंश्योरेंस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को हेल्थ इंश्योरेंस दे दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने संजीवनी योजना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अब दिल्ली के बुजुर्गों को महंगे इलाज की चिंता नहीं करनी होगी। क्योंकि अरविंद केजरीवाल से उन्हें संजीवनी का कवच मिलेगा। प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल, 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों का इलाज बिल्कुल फ्री होगा। उनके इलाज का सारा खर्च हम उठाएंगे।’

दलित समाज के बच्चों के लिए ‘डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप’
आम आदमी पार्टी ने ‘डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप’ योजना की घोषणा भी की है। आप संयोजक केजरीवाल ने बताया कि अब दिल्ली के दलित समाज के बच्चे दुनिया की किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकते हैं। पैसों की वजह से उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए उन बच्चों को उस यूनिवर्सिटी में सिर्फ एडमिशन लेना है और उसके बाद उनके आने-जाने और पढ़ाई का खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर से ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की शुरुआत भी कर दी है।इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को वित्तीय सहायता में 2100 रुपये मिलेंगे। महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस योजना को लेकर दिल्‍ली की महिलाएं बेहद खुश हैं। हाथ में पीला कार्ड पकड़े हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया था, ‘ये पीला कार्ड महिलाओं के लिए है, जिनसे उन्हें महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये मिलेंगे।’

बीजेपी और कांग्रेस के सामने चुनौती
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि केजरीवाल ने दिल्ली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। हर दिन अरविंद केजरीवाल एक से बढ़कर एक योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के पास चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए कुछ खास योजनाएं नहीं है। बीजेपी ने दिल्ली में बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। बीजेपी के लिए केंद्र की योजनाओं के सहारे चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। बीजेपी को दिल्ली के लोकल मुद्दों और लोकल योजनाओं पर खास फोकस करना होगा।

केजरीवाल दनादन घोषणाएं कर रहे हैं
उधर कांग्रेस के पास तो कुछ मुद्दे ही नजर नहीं आ रहे हैं। वह अरविंद केजरीवाल की योजनाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ कुछ सीटों तो वहीं बीजेपी ने एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। घोषणा पत्र के लिए दोनों दलों में मीटिंग शुरू है तो वहीं केजरीवाल दनादन घोषणाएं कर रहे हैं।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...