8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिराजस्थान के गांव से उपराष्ट्रपति पद तक, मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं...

राजस्थान के गांव से उपराष्ट्रपति पद तक, मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं धनखड़ का हौसला

Published on

नई दिल्ली

कभी इकलौते बेटे की मौत के गम में सबकुछ भुला चुके किसान पुत्र जगदीप धनखड़ आज देश के नए उपराष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। यह साल 1994 की बात है जब 14 साल की उम्र में बेटे की मौत ने धनखड़ को झकझोर दिया था। ये बात है देश के 14वें उपराष्ट्रपति की, जो राजस्थान के झूंझणूं में छोटे से गांव किठाना में जन्मे लेकिन, हमेशा आसमान की तरफ निगाहें रखीं। सुप्रीम कोर्ट के वकील से संसद और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से लेकर उपराष्ट्रपति बनने तक का सफर पूरा किया।

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल डाले गए 725 सांसदों में से 528 ने पक्ष में वोट दिया। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा महज 182 वोट ही पा सकीं। एनडीए का उम्मीदवार चुनते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जगदीप धनखड़ को संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है और वे विधायी मामलों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका उपराष्ट्रपति बनना देश के लिए फायदेमंद होगा। पीएम के ये शब्द काफी हैं, धनखड़ की शख्सियत बताने को।

जगदीप धनखड़ साल 2019 में पश्चिम बंगाल राज्य के गवर्नर बने। बंगाल में राज्य सरकार का कड़ा विरोध झेलने के बावजूद धनखड़ के व्यक्तित्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर एनडीए एक बार उनसे कहती तो वो धनखड़ को अपना समर्थन देते। हालांकि टीएमसी ने चुनाव में वोटिंग से परहेज किया जो सीधे तौर पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष गया।

किसान पुत्र हैं धनखड़
जगदीप धनखड़ का जन्म राजस्थान के झूंझणूं जिले में एक सुदूर किठाना गांव में कृषि परिवार में हुआ था। 71 वर्षीय धनखड़ पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। स्कूल के दिनों में धनखड़ को क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। सैनिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद धनखड़ साल 1989 में जनता दल पार्टी के सांसद के तौर पहली बार राजस्थान के झुंझुनू जिले से संसद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 1993 में वे अजमेर जिले के किशनगढ़ से राजस्थान विधानसभा पहुंचे। साल 2019 में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जगदीप धनखड़ का राजस्थान उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में लंबा कानूनी सफर भी रहा है।

बेटे की मौत ने झकझोर दिया था
जगदीप धनखड़ की शादी 1979 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हुए। बेटे का नाम दीपक और बेटी का नाम कामना रखा। लेकिन ये खुशी ज्यादा दिन नहीं रही। 1994 में जब दीपक 14 साल का था, तब उसे ब्रेन हेमरेज हो गया। इलाज के लिए दिल्ली भी लाए, लेकिन बेटा बच नहीं पाया। बेटे की मौत ने जगदीप को पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि, किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला।

2008 में भाजपा से जुड़े
जनता दल और कांग्रेस से जुड़े रहे धनखड़ करीब एक दशक के अंतराल के बाद 2008 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे राजस्थान में जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने सहित अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित मुद्दों का समर्थन कर चुके हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...