13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में कितने नामांकन? चुनाव आयोग ने बता दिया, इस सीट...

दिल्ली चुनाव में कितने नामांकन? चुनाव आयोग ने बता दिया, इस सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही 70 सीटों पर 981 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 1521 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच हो चुकी है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

सबसे ज्यादा नामांकन नई दिल्ली से दाखिल हुए
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा नामांकन पत्र नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से दाखिल किए गए हैं। इस सीट पर 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित मैदान में हैं।

कस्तूरबा नगर से सबसे कम नामाकंन
सबसे कम नामांकन पत्र कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से दाखिल हुए हैं। यहां 6 उम्मीदवारों ने कुल 9 नामांकन पत्र भरे हैं। आप ने रमेश पहलवान, बीजेपी ने नीरज बसौया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कालकाजी सीट से कितने नामांकन?
कालकाजी सीट से 18 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस सीट से मौजूदा विधायक आतिशी, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

पटपड़गंज सीट पर 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
आप ने पटपड़गंज सीट से प्रसिद्ध शिक्षाविद अवध ओझा को मैदान में उतारा है। इस सीट से 11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2013 से पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ते आ रहे थे, लेकिन इस बार वह जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जंगपुरा से 12 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

‘इंडिया’ गठबंधन में दरार!
दिलचस्प बात यह है कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आप और कांग्रेस दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इससे गठबंधन में दरार साफ दिख रही है। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पूछा था कि उन्होंने महंगाई और गरीबों के लिए क्या किया है? इसके जवाब में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच लंबे समय से चली आ रही ‘जुगलबंदी’ का पर्दाफाश करेगा।

एकजुट नजर आ रहा एनडीए गठबंधन
दूसरी ओर बीजेपी नीत एनडीए इन चुनावों में एकजुट नजर आ रहा है। बीजेपी ने 70 में से 68 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दो सीटें उसने अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। बुराड़ी सीट जेडीयू के शैलेंद्र कुमार के लिए और देवली सीट एलजेपी(आर) के उम्मीदवार के लिए छोड़ी गई है।

दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार गई है। वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। वहीं 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिल पाई थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...