21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में आप की 70 सीटों पर कितनी महिला उम्मीदवार, क्या मास्टरस्ट्रोक...

दिल्ली में आप की 70 सीटों पर कितनी महिला उम्मीदवार, क्या मास्टरस्ट्रोक बनेगा 1000 रुपये का दांव?

Published on

नई दिल्ली

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि आप ने दूसरे दलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं पार्टी नेतृत्व ने इस चुनाव में महिलाओं पर खास फोकस किया है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने 70 में से 10 सीटों पर महिला कैंडिडेट्स उतारे हैं। यही नहीं महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए दिल्ली सरकार पहले ही डीटीसी बसों में उन्हें फ्री यात्रा की सुविधा दे रही। वहीं चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला सम्मान राशि का भी ऐलान कर दिया है। देखना होगा कि उनका ये दांव कितना सफल होगा।

आधी आबादी पर AAP का फोकस
दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी हर कदम बेहद फूक-फूक कर उठा रही। ऐसे में पार्टी ने इस बार राष्ट्रीय राजधानी की आधी आबादी पर खास ध्यान दिया है। इसी के चलते पार्टी ने इस चुनाव में 10 महिला उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है। जिन सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे गए हैं उनमें दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

10 सीटों पर उतारे महिला कैंडिडेट
उत्तम नगर से पूजा बालियान
आरके पुरम से प्रमिला टोकस
कालकाजी से आतिशी
त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
मादीपुर से राखी बिड़लान
शालीमार बाग से वंदना कुमारी
त्रिनगर से प्रीति तोमर
रोहतास नगर से सरिता सिंह
हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला

क्या 1000 रुपये महीना स्कीम का दांव चलेगा?
दिल्ली में करीब 1.53 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 70 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स हैं। आप नेतृत्व को ये लग गया है कि महिला वोटर्स पर फोकस किए बिना उनका हैट्रिक वाला दांव सफल नहीं हो सकेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महिलाओं पर फोकस करते हुए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने महिला सम्मान योजना का दांव चला है। इसमें 1000 रुपये महीना दिल्ली की महिलाओं को देने का फैसला लिया गया है। वहीं आप आलाकमान ने चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का भी वादा किया है।

लगातार तैयारियों में जुटी केजरीवाल की पार्टी
यही नहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए एक और अहम दांव चला है। बीजेपी को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी सोमवार को महिला अदालत बुलाने का फैसला लिया है। इसमें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद नजर आएंगे। अब देखना है कि दिल्ली में महिला वोटर्स को लेकर आप की ओर से चल रहे ये दांव कितना सफल रहेंगे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...