15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीति'तीन महीने में मुझे दो बार CM आवास से बाहर निकाला', आतिशी...

‘तीन महीने में मुझे दो बार CM आवास से बाहर निकाला’, आतिशी का आरोप, PWD की आई सफाई

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे.

‘जरूरत पड़ी तो दिल्ली वालों के घर जाकर रहूंगी’
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, ‘बीजेपी ने तीन महीने में दूसरी बार मेरा आवास मुझसे छीन लिया. बीजेपी को लगता है कि घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे. मैं दिल्ली वालों को बताना चाहती हूं कि घर छीनने से काम रुकेंगे नहीं. जरूरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर में जाकर रहूंगी और दोगुने जज्बे से काम करूंगी.’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी वालों ने आज मुझे सीएम आवास से बाहर निकाला है, आज मैं ये प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये दिलवा कर रहूंगी, हर पुजारी-हर ग्रंथी को 1800 रुपये की सम्मान राशि दिलवा कर रहूंगी. AAP का हर नेता अपने सिर पर कफन बांधकर निकला है, दिल्लीवालों को लिए काम करने निकला है.’

‘कल 11 बजे हम मीडिया के साथ सीएम हाउस जाएंगे’
मुख्यमंत्री आवास को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा, ‘दिखाओ कि स्विमिंग पूल कहां है, दिखाओ कि मिनी बार कहां है, सोने का टॉयलेट कहा है. कल सुबह 11 बजे, हम मीडिया के साथ जाकर देखेंगे.’ संजय सिंह ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश के राजा 2700 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनरों को भी फेल कर दिया है. वो दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं. उनके पास 10 लाख के पेन हैं. उनके राजमहल का कालीन 300 करोड़ रुपये का है जिसमें सोने के धागे लगे हैं. कल 11 बजे हम मीडिया को लेकर CM हाउस में जाएंगे. मीडिया खुद बीजेपी का झूठ देखे. सीएम हाउस में कहां है स्विमिंग पूल, कहां है मिनी बार, कहां है सोने का टॉयलेट. सीएम आवास के बाद हम मीडिया के साथ पीएम हाउस जाएंगे.’

पीडब्ल्यूडी ने दी सफाई
आतिशी के आरोपों पर पीडब्ल्यूडी के सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है. वे कभी वहां शिफ्ट ही नहीं हुई थीं. उन्हें 17 एबी मथुरा रोड पर सरकारी आवास पहले से ही आवंटित है और उन्हें फिर से दो अन्य बंगलों का ऑफर दिया गया है.’

सूत्रों के अनुसार यह घर उनसे दो कारणों से वापस लिया गया है. पहला, उन्हें एक हफ्ते के भीतर घर का पजेशन लेना था और उन्होंने 3 महीने में भी ऐसा नहीं किया, जो नियमों के खिलाफ है. दूसरा, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सीबीआई/ईडी की जांच के दायरे में है और अब सीएजी ने इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की पुष्टि की है.

जब आतिशी को घर आवंटित किया गया था, तो एक शर्त यह थी कि चूंकि 6 फ्लैग स्टाफ आवास की सीबीआई/ईडी द्वारा जांच की जा रही है, इसलिए उन्हें उनके साथ सहयोग करना होगा. पीडब्ल्यूडी का आरोप है कि आतिशी ने जानबूझकर घर का पजेशन नहीं लिया ताकि घर बंद रहे और जांच एजेंसियां ​​रुकी रहें.

‘AAP नेताओं को टारगेट कर रही बीजेपी’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र एजेंडा आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाना है. वे लगातार इसकी साजिश करते रहते हैं कि कैसे एजेंसियों से AAP नेताओं पर छापे मरवाए जाएं, उन्हें गिरफ्तार करवाया जाए और यहां तक ​​कि जेल में इंसुलिन भी बंद करवाया जाए.’

‘कल 11 बजे हम मीडिया के साथ सीएम हाउस जाएंगे’
मुख्यमंत्री आवास को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा, ‘दिखाओ कि स्विमिंग पूल कहां है, दिखाओ कि मिनी बार कहां है, सोने का टॉयलेट कहा है. कल सुबह 11 बजे, हम मीडिया के साथ जाकर देखेंगे.’ संजय सिंह ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश के राजा 2700 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनरों को भी फेल कर दिया है. वो दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं. उनके पास 10 लाख के पेन हैं. उनके राजमहल का कालीन 300 करोड़ रुपये का है जिसमें सोने के धागे लगे हैं. कल 11 बजे हम मीडिया को लेकर CM हाउस में जाएंगे. मीडिया खुद बीजेपी का झूठ देखे. सीएम हाउस में कहां है स्विमिंग पूल, कहां है मिनी बार, कहां है सोने का टॉयलेट. सीएम आवास के बाद हम मीडिया के साथ पीएम हाउस जाएंगे.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...