19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिअगर मैं नामांकन नहीं करता तब... कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर बोले...

अगर मैं नामांकन नहीं करता तब… कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर बोले राहुल गांधी

Published on

कन्‍याकुमारी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का प्रमुख चेहरा राहुल गांधी हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी पार्टी संगठन के लोगों की नजर बनी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा क‍ि मैंने फैसला कर लिया है और मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं। उन्होंने पत्रकारों के अध्यक्ष पद संभालने के सवाल पर कहा क‍ि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। अगर मैं नामांकन नहीं करता तब आप सवाल पूछ सकते हैं। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि उनका फैसला क्या है।

दरअसल कांग्रेस पार्टी में लगातार इस बात पर अटकलें बनी हुई हैं कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे या नहीं। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन और पद यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क‍ि जब चुनाव होगा तो यह साफ हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह यात्रा एक अलग कवायद है, लेकिन इससे विपक्षी एकजुटता में मदद मिलेगी।

कांग्रेस अध्‍यक्ष के ल‍िए 24 सितंबर से नामांकन
कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी में लगातार बड़े नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से अध्यक्ष पद को संभालने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्‍यक्ष के ल‍िए क‍िन नामों की चर्चा
इस बीच कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर कई अन्य नेताओं के भी नाम चल रहे हैं। इसमें अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम भी शामिल हैं। दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राहुल की मां सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदार संभाल रही हैं।

Latest articles

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और...

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...