18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिसाथ मिलकर लड़ते तो ... दिल्ली में AAP- कांग्रेस गठबंधन और नतीजों...

साथ मिलकर लड़ते तो … दिल्ली में AAP- कांग्रेस गठबंधन और नतीजों पर संदीप दीक्षित ने किया ये दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार बहुमत हासिल किया है। वहीं सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस इस बार भी दिल्ली में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। चुनाव के बाद चर्चा चली कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो अच्छा प्रदर्शन कर पाते। लेकिन कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और बुरे होते।

‘जनता ने केजरीवाल को हटाने का मन बना लिया था’
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे संदीप दीक्षित ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने किसी को नहीं हराया है, बल्कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया है। अगर हम (आप और कांग्रेस) मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी बुरे होते। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को हटाने का मन बना लिया था। अगर 10 पार्टियां भी उनके साथ गठबंधन कर लेतीं तो भी वह हार जाते।’

नई दिल्ली सीट पर हारे केजरीवाल
नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया। इस सीट से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा था। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रवेश वर्मा को 30,088 जबकि केजरीवाल को 25,999 वोट मिले हैं। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4089 मतों से शिकस्त दी है। वहीं संदीप दीक्षित को लगभग उतने ही वोट मिले जितने से केजरीवाल हारे। दीक्षित को 4568 वोट मिले।

कई सीटों पर कांग्रेस ने पलटा हार-जीत का खेल
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 14 ऐसी सीटें थीं, जहां कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की हार और जीत का खेल ही बदल दिया। इन सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी अगर आंकड़ों पर जाएं तो आप और कांग्रेस में गठबंधन होता तो दिल्ली में दोनों पार्टियों की गठबंधन की सीटें 37 हो सकती थीं, जो बहुमत से एक सीट ज्यादा है। हालांकि गठबंधन होने पर स्थानीय स्तर पर चुनावी मुद्दे बदल जाते हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...