19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा स्पीकर से मिले इंडिया ब्लॉक के सांसद, राहुल गांधी को बोलने...

लोकसभा स्पीकर से मिले इंडिया ब्लॉक के सांसद, राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं देने का मुद्दा उठाया

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में एक दिन पहले स्पीकर ओम बिरला द्वारा सदन की कार्यवाही को अचानक स्थगित करने के बाद इंडिया ब्लॉग के दलों ने उनसे मुलाकात की। स्पीकर ने सदन स्थगित करते हुए कहा था कि सदस्यों, खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘बोलने का मौका नहीं मिलने’ को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने स्पीकर को एक पत्र भी सौंपा।

स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से क्या कहा था?
लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा था कि वह नियमों और सदन की मर्यादा के अनुरूप आचरण करें। इसके बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है और उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। बिरला ने शून्यकाल के बाद कहा था, ‘‘कई पिता-पुत्री, माता-बेटी और पति-पत्नी इस सदन के सदस्य रहे हैं और इसी परिप्रेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करेंगे।’’

लोकसभा स्पीकर के सामने उठाया मुद्दा
लोकसभा अध्यक्ष से गुरुवार को विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘‘आज इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल शून्यकाल के समय लोकसभा अध्यक्ष से मिला। उस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी और कई अन्य दल के नेता शामिल थे। हमने एक पत्र भी सौंपा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सामूहिक चिंता और दुख उनके समक्ष रखा कि किस प्रकार से सत्तापक्ष की ओर से सदन की परंपरा और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। हमने यह मुद्दा उठाया कि कल अध्यक्ष ने सदन में एक बयान पढ़ा। वह किस विषय और किस पल का उल्लेख कर रहे थे, वह स्पष्ट नहीं था। लेकिन बाहर हमने देखा कि उनके वाक्य का राजनीतिकरण हुआ और दुष्प्रचार किया गया। हमने इस बारे में उन्हें बताया।’’ उनका कहना था कि विपक्षी नेताओं ने अध्यक्ष को इस चिंता से अवगत कराया कि जब नेता प्रतिपक्ष सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...