15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिफाइनल हो चुका है इंडिया-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

फाइनल हो चुका है इंडिया-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली:

भारत और ब्रिटेन के लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट(एफटीए) को लेकर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी ब्रिटेन के पीएम के साथ फोन पर बात हुई है और उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल हो चुका है। इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सार्वजनिक तौर पर ऐलान करने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में भारत और ब्रिटेन के बीच दो महत्वपूर्ण फैसलों पर सहमति बन गई है। हमने दोहरे योगदान समझौते के साथ एक महत्वाकांक्षी एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को सफलतापूर्वक पूरा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐतिहासिक समझौते हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेंगे। हमारी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास, रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

जल्द भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम!
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह जल्द ही भारत में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने इसे द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, नवोन्मेषण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा।

आर्थिक समझौतों को मिलेगी मजबूती
दोनों नेता इस बात पर सहमत हैं कि दुनिया की दो बड़ी और खुली बाजार अर्थव्यवस्थाओं के बीच ऐतिहासिक समझौते से कंपनियों के लिए नए अवसर खुलेंगे, आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और लोगों के बीच संबंध गहरे होंगे। पीएमओ ने कहा है कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार तेजी से मजबूत और बहुआयामी साझेदारी की ‘आधारशिला’ बना हुआ है।

द्विपक्षीय व्यापार में होगी बढ़ोतरी
पीएमओ ने कहा कि वस्तुओं एवं सेवाओं के व्यापार को शामिल करने वाले एक संतुलित, न्यायसंगत और महत्वाकांक्षी एफटीए के पूरा होने से द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि, रोजगार के नए अवसर पैदा होने, जीवन स्तर में सुधार और दोनों देशों के नागरिकों के समग्र कल्याण में सुधार होने की उम्मीद है। यह दोनों देशों के लिए वैश्विक बाजारों के लिए उत्पादों और सेवाओं को संयुक्त रूप से विकसित करने की नई क्षमता को भी खोलेगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...