7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराजनीतिक्या इस बार सही राह पर बढ़ रही है कांग्रेस? असम और...

क्या इस बार सही राह पर बढ़ रही है कांग्रेस? असम और केरल की चुनावी रणनीति से समझिए

Published on

नई दिल्ली

असम और केरल में चुनाव भले ही अगले साल हो लेकिन कांग्रेस की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। ये दो राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। यही वजह है कि हाल ही में शशि थरूर के बयान को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी ने प्रदेश के नेताओं को संदेश देने की कोशिश की है। कांग्रेस आलाकमान ने अपने नेताओं से दोटूक कहा कि पार्टी के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं होगी।

एक के बाद एक कई राज्यों में हार के बाद ये दो राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस अपने दम पर चुनावी मैदान में होगी। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। केरल और असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। केरल में तो इस साल स्थायी निकाय के चुनाव में भी होने हैं। हालांकि, इन दो राज्यों में चुनाव से पहले बिहार का चुनाव है। बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लीड रोल में है और कांग्रेस सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

पार्टी नेताओं को एकजुटता का पाठ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद रहे हैं। अब राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दो टूक कहा कि इस प्रदेश के साथ उनका और कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता है तथा किसी को ऐसी राय जाहिर नहीं करनी चाहिए जिससे केरलवासियों का अपमान हो। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बैठक में अनुशासन की जरूरत पर जोर दिया। खरगे ने साफ किया कि सभी को एकजुट होकर राज्य के आगामी चुनावों में उतरना है।

तस्वीर से एकजुटता दिखाने की कोशिश
बैठक के बाद खरगे और राहुल गांधी के साथ केरल के नेताओं ने तस्वीरें खिंचवाईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपा दासमुंशी के साथ वेणुगोपाल, थरूर और कुछ अन्य नेता खड़े नजर आए। इससे कांग्रेस ने एकजुटता की तस्वीर पेश करने की कोशिश की। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण थी कि इन दिनों पार्टी के सांसद तथा वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नाराज होने की अटकलें हैं।

हालांकि, बैठक में थरूर से कोई सफाई नहीं मांगी गई क्योंकि उन्हें बैठक से पहले ही ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया है। इसके साथ ही यह संदेश देने की कोशिश हुई की पार्टी प्रमुख नेताओं को अपनी बात रखने के साथ ही उनके पक्ष को भी समझेगी।

असम पर भी कांग्रेस की नजर, राहुल का दौरा
कांग्रेस ने 27 फरवरी को असम के नेताओं के साथ भी एक मीटिंग की। मीटिंग में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा रणनीति को लेकर चर्चा करने के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी असम का दौरा करेंगे। इन नेताओं की असम में रैलियां होंगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता ने नफरत की राजनीति को हराने और कांग्रेस की मोहब्बत तथा प्रगति की राजनीति को गले लगाने का मन बना लिया है।

असम सरकार को घेरने की रणनीति
कांग्रेस असम में बीजेपी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस नेता असम के मुख्यमंत्री पर राज्य को बेचने, माफियागीरी कर रहे हैं और ‘सिंडिकेट’ चलाने जैसे आरोप लगा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य की जनता बीजेपी सरकार से पीड़ित है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं का कहना है कि हिमंता विश्व शर्मा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और हमने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार से जुड़े हुए सभी सबूत शीर्ष नेतृत्व के सामने रखे हैं।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...