21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में चुनाव से पहले महिला सुरक्षा को लेकर हो रही राजनीति?...

दिल्ली में चुनाव से पहले महिला सुरक्षा को लेकर हो रही राजनीति? केजरीवाल के आरोप पर बीजेपी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी ने सियासी घमासान चरम पर है। ऐसे में दिल्ली की मौजूदा सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण होने के बावजूद बीजेपी महिला सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देती।

केजरीवाल का ‘महिला अदालत’ के जरिए बीजेपी पर वार
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘महिला अदालत’ इवेंट में INDIA गठबंधन के सहयोगी अखिलेश यादव भी शामिल हुए। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली के स्कूल, अस्पताल और पानी की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी थी, और मैंने अपना काम किया है। लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी बीजेपी और अमित शाह को दी, जो इसमें नाकाम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह महिलाओं को वोट बैंक नहीं मानते और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी शक्ति के भीतर सब कुछ किया है।

केजरीवाल ने बताया क्या-क्या किया
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आप के सत्ता में आने से पहले शहर में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। हमने लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए और बस मार्शल नियुक्त किए। आम आदमी पार्टी की ओर से बुलाई गई महिला अदालत 2012 के दिल्ली गैंगरेप की 12वीं बरसी पर आयोजित की गई थी। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा किया था। इसके बाद कड़े बलात्कार विरोधी कानून भी बने थे। आप की ओर से बुलाई गई महिला अदालत में यौन उत्पीड़न से बचने वाली कई महिलाओं ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए। कई महिलाएं भीड़ के सामने अपना अनुभव याद करते हुए भावुक हो गईं।

आप के इवेंट में अखिलेश भी हुए शामिल
अखिलेश यादव ने इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर केजरीवाल के आरोपों को दोहराया और आम आदमी पार्टी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गृह विभाग सिर्फ नाम के लिए है। अगर वे सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, तो गृह विभाग का काम कौन कर रहा है? कई राज्यों ने AAP के स्वास्थ्य मॉडल को अपनाया है।

बीजेपी का आप पर पलटवार
वहीं बीजेपी ने इस इवेंट को लेकर AAP पर पलटवार किया। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की उस शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग उठाई, जिसमें उन्होंने केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बीजेपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि केजरीवाल भूल गए हैं कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने एक बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लड़कों का बचाव करते हुए कहा था कि ‘लड़कों से गलतियां हो जाती हैं’। क्या अखिलेश यादव अपने पिता के बयान को लेकर माफी मांगेंगे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...