10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराजनीति'अच्छा हुआ PM मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी में हमारी हार का जिक्र...

‘अच्छा हुआ PM मोदी ने चैंपियंस ट्रॉफी में हमारी हार का जिक्र नहीं किया’, देखें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का मजाकिया अंदाज

Published on

नई दिल्ली,

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान लक्सन ने हल्के-फुल्के अंदाज में क्रिकेट से जुड़ा एक मजाक किया, जिसे सुनकर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

‘आइए कूटनीतिक विवाद से बचें’
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं इस बात की सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार का जिक्र नहीं किया और मैंने भी भारत में हमारी टेस्ट जीतों का जिक्र नहीं किया. आइए इसे ऐसे ही रखें और किसी कूटनीतिक विवाद से बचें.’ क्रिकेट पर उनके इस मजाक को सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे और खुद पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आए. यह बयान दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और सौहार्दपूर्ण माहौल को दिखाता है.

पीएम मोदी और लक्सन के बीच हुई अहम बैठक
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के बीच अहम बैठक हुई. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में सक्रिय भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड सरकार इन तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.

खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
इस पर बात करते हुए, विदेश सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण थी. जयदीप मजूमदार ने बताया, ‘हम अपने मित्र देशों को उनके भीतर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों से सचेत करते हैं. ये तत्व अक्सर स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और अन्य लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग करते हुए आतंकवाद का महिमामंडन करते हैं और हमारे राजनयिकों, संसद और भारतीय कार्यक्रमों के खिलाफ हमले की धमकी देते हैं.’

विदेश सचिव ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड की सरकार ने इन चिंताओं को पूर्व में भी गंभीरता से लिया है और इस बार भी उन्हें ध्यान में रखा है. भारत सरकार ने इस मुद्दे पर अपने विचार स्पष्ट रूप से जाहिर किए और दोनों देशों ने आपसी सहयोग की उम्मीद जताई.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...