8.9 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराजनीतिदुख है कि एक महिला सीएम ने महिलाओं से किया अपना वादा...

दुख है कि एक महिला सीएम ने महिलाओं से किया अपना वादा तोड़ा, आतिशी का रेखा गुप्ता पर तंज

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में बीजेपी सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये सम्मान निधि देने वाले वादे पर कोई फैसला नहीं किया। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी की महिला सीएम ने दिल्ली की महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

आतिशी ने बीजेपी पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया
आतिशी ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा की दिल्ली सरकार ने पहले दिन से ही दिल्लीवालों को धोखा देना शुरू कर दिया। चुनाव से पहले पीएम मोदी और सभी भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में ही दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना देने की योजना पास करेंगे। लेकिन आज पहली कैबिनेट हुई और इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया अपना वादा, पहले दिन ही तोड़ दिया।

बैठक से पहले जताई थी ये उम्मीद
कैबिनेट बैठक से पहले, आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाएं देख रही हैं और बीजेपी से अपने वादे का सम्मान करने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने नई मुख्यमंत्री को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्वयं मोदी जी और भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को ₹2500/महीना देने की योजना पास होगी और 8 मार्च तक पहली किश्त मिलेगी। आज शाम 7 बजे नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है। दिल्ली की हर महिला इंतज़ार कर रही है कि भाजपा अपना वादा निभाए। एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते रेखा गुप्ता जी से उम्मीद है कि वह दिल्ली की महिलाओं से किया गया वादा जरूर पूरा करेंगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

भाजपा को मिला नया  राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन नवीन ने आधिकारिक...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...