21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिबस एक कदम और... AAP नेशनल होने के करीब, पंजाब-दिल्ली के बाद...

बस एक कदम और… AAP नेशनल होने के करीब, पंजाब-दिल्ली के बाद एक और राज्य में मान्यता

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी समर्थकों को बड़ी खुशखबरी दी है। ट्विटर के जरिए उन्होंने बताया है कि दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा में भी चुनाव आयोग ने ‘आप’ को प्रदेश में मान्यता दे दी है। उन्होंने कहा है कि एक और राज्य में यह दर्जा मिलते ही ‘आप’ को राष्ट्रीय दल का दर्ज मिल जाएगा केजरीवाल ने इसके लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है तो जनता को भी शुक्रिया कहा है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट किया, ”दिल्ली और पंजाब के बाद ‘आप’ अब गोवा में भी मान्यता प्राप्त प्रादेशिक पार्टी है। यदि हमें एक और राज्य में मान्यता मिल जाती है तो हमें आधिकारिक रूप से ‘नेशनल पार्टी’ घोषित कर दिया जाएगा। मैं सभी वॉलेंटियर को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। मैं लोगों को ‘आप’ में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

केजरीवाल ने ट्वीट के साथ चुनाव आयोग की ओर से मिले लेटर को भी साझा किया है। इस लेटर में कहा गया है कि गोवा के विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन के आधार पर इलेक्शन सिंबल (रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट) के पैरा 6A के तहत गोवा में स्टेट पार्टी के रूप में दर्जे की शर्तों को पूरा किया है। इसलिए आयोग ने आम आदमी पार्टी को गोवा में स्टेट पार्टी का दर्जा दिया है।

गौरतलब है कि किसी पार्टी को चार राज्यों में मान्यता मिल जाने से राष्ट्रीय पार्टी का स्वत: दर्जा मिल जाता है। पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल कर चुकी है तो अब गोवा में भी उसे दर्जा मिल गया है। पार्टी इस समय गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। उसे गुजरात में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...