7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराजनीतिबस कुछ दिनों का इंतजार...कौन होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? साउथ...

बस कुछ दिनों का इंतजार…कौन होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? साउथ से ये नाम सबसे आगे

Published on

नई दिल्ली:

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा कि आखिर जेपी नड्डा की जगह ये जिम्मेदारी कौन संभालेगा। ऐसी चर्चा है कि 15 या 16 मार्च तक बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषणा कर सकती है। 13 से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद यह फैसला लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी का चुनाव आंतरिक सहमति से होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दक्षिण भारत की एक महिला नेता का भी नाम इस शीर्ष पद के लिए रेस में माना जा रहा।

साउथ से रेस में दो महिला नेता
उत्तर भारत में बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत है ऐसे में चर्चा यही कि पार्टी साउथ से पार्टी अध्यक्ष चुन सकती है। इससे दक्षिणी राज्यों के लोगों को एक मजबूत संगठनात्मक संदेश जाएगा। अगर साउथ इंडिया से किसी महिला को चुना जाता है, तो आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी या बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर की विधायक वनती श्रीनिवासन प्रमुख दावेदार हो सकती हैं। बीजेपी अपने फैसले में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, जातिगत समीकरण और आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन जैसे कई कारकों पर विचार कर रही है।

क्या दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को मिलेगी कमान
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी प्रेसीडेंट की रेस में दग्गुबाती पुरंदेश्वरी सबसे आगे चल रहीं। लगभग 66 वर्षीय पुरंदेश्वरी 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। उनके पास संगठनात्मक मामलों का अच्छा अनुभव है। वर्तमान में वो आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष हैं। उन्हें एक कुशल महिला नेता माना जाता है। उनकी वाक्पटुता और पांच भाषाओं में प्रवाह के कारण उन्हें ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ कहा जाता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनकी व्यापक स्वीकार्यता है।

वनती श्रीनिवासन के भी नाम की चर्चा
पार्टी अध्यक्ष की रेस में मानी जा रहीं वनती श्रीनिवासन, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वो कोयंबटूर से विधायक भी हैं। हाल ही में पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और गृह मंत्री अमित शाह ने वहां कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि वनती श्रीनिवासन को अपने मोर्चे के माध्यम से कई सफल आउटरीच कार्यक्रम चलाने का श्रेय दिया जाता है। वह पार्टी की सबसे प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं, जिन पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भरोसा है।

मार्च के मध्य में हो सकता है नाम का ऐलान
एक विश्वसनीय सूत्र ने यह भी बताया कि नए अध्यक्ष की उम्र 50-70 वर्ष के बीच होगी। ऐसे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी चर्चा में है। 55 वर्षीय भूपेंद्र यादव और 61 वर्षीय विनोद तावड़े भी संभावित दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का नाम भी इस लिस्ट में माना जा रहा, हालांकि, उनकी उम्र 71 वर्ष है। फिलहाल बीजेपी अध्यक्ष को लेकर पार्टी नेतृत्व फाइनल फैसला लेगा। आरएसएस का रोल भी इसमें निर्णायक होगा।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

भाजपा को मिला नया  राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन नवीन ने आधिकारिक...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...