21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिकश्मीरी गेट से लोनी, बागपत, शामली... नए साल में UP आ रही...

कश्मीरी गेट से लोनी, बागपत, शामली… नए साल में UP आ रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का रूट जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब एक सप्ताह के विश्राम के बाद तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। तीन दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से होते हुए छह जनवरी को हरियाणा के पानीपत में दाखिल होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी, जहां से उसे फिर जम्मू एवं कश्मीर जाना है। राहुल गांधी की अगुआई में यह यात्रा तीन जनवरी को सुबह कश्मीरी गेट के निकट से होते हुए गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी। इस तरह से वह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्री’ गाजियाबाद, बागपत, शामली एवं कैराना में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे हरियाणा के पानीपत में दाखिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक नौ राज्यों- तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है।

Latest articles

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...