14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिशराब, पंजाब और पूर्वांचली... दिल्ली की चुनावी रैली में अमित शाह ने...

शराब, पंजाब और पूर्वांचली… दिल्ली की चुनावी रैली में अमित शाह ने केजरीवाल को किस मुद्दे पर घेरा

Published on

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नरेला में बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले किए। उन्होंने शराब, पंजाब और पूर्वांचलियों के मुद्दे को उठाया। शाह ने कहा कि केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को होगा। केजरीवाल के शासन के दौरान दिल्ली बद से बदतर हो गई। 10 साल में, देश के कई राज्य जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वो कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है।

AAP ने केवल अव्यवस्थाएं फैलाई- अमित शाह
अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि AAP ने न केवल अव्यवस्थाएं फैलाई बल्कि हमारे पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है। ये कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं। अरविंद केजरीवाल क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाई-बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? उन्होंने दिल्ली शराब घोटाला, टैंकर घोटाला समेत कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल को घेरा।

शराब घोटाले का आरोप लगा केजरीवाल पर अटैक
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उल्टे, उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का घपला किया है। यमुना नदी के सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

AAP का मतलब- अवैध आमदनी वाली पार्टी: अमित शाह
अमित शाह ने अटैक करते हुए कहा कि इन्होंने (AAP) झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। AAP का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी… दिल्ली के पैसों से ये (AAP) पंजाब, गुजरात, गोवा… का चुनाव लड़ते हैं। शाह ने आगे कहा कि इन्होंने (AAP) कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा, हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया।

‘आप-दा जाने वाली है, कमल आने वाला है’
अमित शाह ने कहा कि देशभर में सभी को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है, लेकिन अरविंद केजरीवाल के कारण दिल्ली के लोगों को ये फायदा नहीं मिल रहा। दिल्ली वालों, चिंता मत करो, आप-दा जाने वाली है कमल आने वाला है। हम पांच लाख नहीं, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे। दिग्गज बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सुध नहीं ली, लेकिन 8 फरवरी को दिल्ली में हमारी सरकार बना दो। तीन साल में हम यमुना रिवर फ्रंट बनाकर यमुना जी को शुद्ध करने का काम करेंगे।

नरेला की चुनावी रैली में जमकर बोले केंद्रीय गृह मंत्री
दिल्ली के नरेला में चुनावी रैली करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब चाय वाले के बेटे तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर आए हैं। ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब आदिवासी की बेटी बहन द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं। एक सामान्य जाट किसान के बेटे भारत के उप-राष्ट्रपति बने हैं और इससे पहले एक गरीब दलित के बेटे राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति बने थे।

बीजेपी सरकार बना दीजिए हम… शाह ने की अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 फरवरी 2025 को दिल्ली AAP-दा से मुक्त हो जाएगी… 10 सालों में देश के जिन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी, वे कहां से कहां पहुंच गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा था कि ये पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं और ये 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का मुफ्त इलाज कराके वापस चले जाते हैं… भाजपा सरकार बना दीजिए हम 10 लाख का मुफ्त इलाज कराने का काम करेंगे। AAP ने दिल्ली के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से दूर रखने का पाप किया है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...