11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव: कांग्रेस प्रवक्ता एग्जिट पोल वाले TV डिबेट में नहीं होंगे...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस प्रवक्ता एग्जिट पोल वाले TV डिबेट में नहीं होंगे शामिल, क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 जून को एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) से संबंधित टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग नहीं लेगी। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि कांग्रेस चार जून से चर्चाओं में भाग लेगी।

उन्होंने कहा, ‘मतदाताओं ने अपना मत दे दिया है और मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। चार जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है।’ खेड़ा ने कहा, ‘किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से चर्चा में फिर से सहर्ष भाग लेगी।’ लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी।

एग्जिट पोल के नतीजे कब आएंगे?
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग शाम 6 बजे तक मतदान खत्म हो जाएगा। मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल में बताया जाएगा कि किस राज्य में कौन सी पार्टी कितनी सीट जीत रही है। इन्हीं एग्जिट पोल में देश की राजधानी दिल्ली के भी नतीजे बताए जाएंगे। ऐसे में 1 जून को शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...