33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिलुई वुइटन का पर्स...हाथों में आईफोन 15, प्रियंका चतुर्वेदी की पोस्ट पर...

लुई वुइटन का पर्स…हाथों में आईफोन 15, प्रियंका चतुर्वेदी की पोस्ट पर शिवसेना नेता ने साधा निशाना, फोटो वायरल

Published on

मुंबई:

शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी इंस्टग्राम पर अपनी ताजा फोटो को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की नेता शीतल म्हात्रे ने चतुर्वेदी पर जबरदस्त निशाना साधा है। म्हात्रे ने लिखा है कि चतुरताई हाथों में लुई Vuitton का पर्स और iPhone 15 पकड़कर महंगाई की बात कर रही है। म्हात्रे ने लिखा है कि आपका आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है और आप गरीबी का मजाक उड़ा रहे हैं। शीतल म्हात्रे के निशाना साधने के साथ यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें प्रियंका चतुर्वेदी पर तीखे कमेंट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी इस फोटो को लेकर मीम्म भी बनने शुरू हो गए हैं। प्रियंका चतुर्वेदी को जुलाई 2020 में शिवसेना (अविभाजित) ने राज्यसभा भेजा था। पार्टी में दो फाड़ होने के बाद भी वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं। प्रियंका चतुर्वेदी संसद के उच्च सदन में महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर काफी कड़े प्रश्न करती आई है।

महंगाई पर की थी इंस्टाग्राम पोस्ट
प्रियंका चतुर्वेदी ने नौ अगस्त को इसी फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस फोटो को पोस्ट करते हुए शिवसेना यूबीटी की सांसद ने महंगाई के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। चतुर्वेदी ने लिखा था ‘भारत का सबसे ज़्यादा मांग वाला और महंगा हार! रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए मोदी जी को धन्यवाद।’ प्रियंका चतुर्वेदी की इस फोटों को लेकर अब शिवसेना नेता शीतल म्हात्रे ने जहां पलटवार किया है तो वहीं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी ज्यादा साझा की जा रही है, प्रियंका चतुर्वेदी की महंगाई वाली पोस्ट के जवाब में उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इनमें उसके पहनावे और महंगे आइटम का जिक्र किया जा रहा है।

चतुर्वेदी ने किया पलटवार
सोशल मीडिया पर कुछ एक्स यूजर्स ने उनके ईयरिंग और अंगूठी का जिक्र करते हुए टिप्पणियां की हैं। इसमें उनके महंगाई के मुद्दे पर घेरने को सिर्फ नौटंकी करार दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि खुद के लिए नोट, मुझे 2 रुपये की ट्रोल आर्मी के लिए इंस्टा पर अधिक तस्वीरें साझा करनी चाहिए ताकि वे इसे वायरल बनाने में मदद कर सकें। प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में आने से पहले कांग्रेस पार्टी में थीं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...