16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिसंसद की एथिक्स कमिटी के सवालों से बौखलाते हुए निकलीं महुआ, जानिए...

संसद की एथिक्स कमिटी के सवालों से बौखलाते हुए निकलीं महुआ, जानिए हुआ क्या

Published on

नई दिल्ली

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आज लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के बाद गुस्से से बाहर निकलीं। दोपहर बाद वह बैठक से बाहर आईं तो बौखलाते हुए कमेटी पर बरस रही थीं। उनके साथ बसपा के सांसद दानिश अली भी थे। विपक्षी सांसद शोर-शराबा करते हुए बाहर आए। उस समय का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महुआ यह बोलती हुई सुनी जा सकती हैं कि ये एथिक्स कमेटी है? ये सवाल पूछ रहे हैं? स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आया कि महुआ इतना भड़की क्यों थीं? किसी ने पूछा भी कि क्या हुआ तो महुआ ने कहा- सभी एमपी…। वो दृश्य काफी हंगामेदार था। कई लोग मोबाइल से सब कुछ रिकॉर्ड कर रहे थे। दानिश अली ने कहा कि वे सभी अनएथिकल सवाल पूछ रहे थे? दानिश अली ने मीडिया को बताया कि उन्होंने वॉक आउट क्यों किया? काफी गुस्से में बोलते हुए दानिश अली ने कहा कि वे पूछ रहे कि रात में किससे क्या बात करते थे? इसका क्या मतलब है? ‘रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने’ के मामले में आज मोइत्रा संसद की कमेटी के सामने पेश हुई थीं।

‘महुआ से पूछे गए अनैतिक सवाल’
महुआ मोइत्रा के साथ लोकसभा की आचार समिति की बैठक के तरीके को लेकर सवाल उठाते हुए विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया। विपक्षी सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष (भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर) पर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया। कांग्रेस सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि आचार समिति के अध्यक्ष ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा से जो सवाल पूछे वो हमें अनैतिक लगे। हालांकि लोकसभा की आचार समिति ने महुआ मोइत्रा और विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बाद भी चर्चा जारी रखी।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने लोकसभा में हाल के दिनों जो 61 प्रश्न पूछे थे उसमें से 50 प्रश्न अडाणी समूह पर केंद्रित थे। उन्होंने शिकायत में कहा कि किसी समय मोइत्रा के करीबी रहे वकील जय अनंत देहाद्रई ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के बीच अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए रिश्वत के लेनदेन के ऐसे साक्ष्य साझा किए हैं जिन्हें खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने आरोपों को ‘ठुकराए हुए पूर्व प्रेमी’ का झूठ करार देते हुए खारिज कर दिया है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...