10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीति'सेना और अर्धसैनिक बलों के वेतन को करें इनकम टैक्स फ्री', संसद...

‘सेना और अर्धसैनिक बलों के वेतन को करें इनकम टैक्स फ्री’, संसद में चंद्रशेखर की मांग

Published on

नई दिल्ली,

संसद का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के छठे दिन लोकसभा में आम बजट पर चर्चा की शुरुआत हुई. बजट पर चर्चा के दौरान दिन की कार्यवाही के अंतिम वक्ता के रूप में बोलते हुए आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने बजट को निराशाजनक बताया और एससी-एसटी के लिए बजट आवंटन में कटौती का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सवालिया अंदाज में यह भी पूछा कि अल्पसंख्यकों को क्या दिया और एक विशेष मांग भी की. एडवोकेट चंद्रशेखर ने सेना को आयकर से छूट देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि हम देश में सुरक्षित इसलिए हैं क्योंकि सीमा पर हमारी सेना खड़ी है. एयरपोर्ट से लेकर संसद भवन तक हमारे अर्धसैनिक बल तैनात हैं, इनकी वजह से हम सुरक्षित महसूस करते हैं. आजाद समाज पार्टी के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी ये मांग है सरकार से की फौज और अर्धसैनिक बल के वेतन को टैक्स फ्री किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर उनके वेतन पर भी टैक्स लगेगा तो उनकी पीड़ा को आप समझ सकते हो. वे कहते नहीं हैं किसी से और ना ही उनकी कोई यूनियन है.

एडवोकेट चंद्रशेखर ने कहा कि इससे सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान अपने बच्चों की अच्छी तरह देखभाल कर सकेंगे और देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे. इससे पहले, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि गरीबों को बजट से बहुत आशा थी, लेकिन जब बजट आया तो निराशा थी. चंद्रशेखर ने एससी-एसटी के बजट में कटौती का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने हालात सुधार दिए हैं. धरातल पर क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है.

चंद्रशेखर ने पीएम पोषण योजना में बजट कटौती, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान और अन्य योजनाओं में कटौती का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि गरीब का बेटा भी डॉक्टर बनना चाहता है लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च इतना महंगा है, गरीब का सपना टूट जा रहा. उन्होंने ये भी कहा कि बजट में वकीलों के लिए कुछ नहीं है. किसान, मजदूर के लिए भी बजट में कुछ नहीं हुआ. एडवोकेट चंद्रशेखर ने अपनी स्पीच में अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन का मुद्दा भी उठाया.

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो डिपोर्टेशन किया है, रोजगार नहीं मिलने के कारण ही लोग वहां गए थे. मनरेगा में काम नहीं मिल रहा. सफाईकर्मियों के लिए भी बजट में कुछ नहीं है. चंद्रशेखर ने कहा कि सफाईकर्मी सीवर में मरते हैं, ये पूरे देश का अपमान है. उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. बेटियों की रक्षा होनी चाहिए. जब तक बेटियों की रक्षा नहीं होगी, देश मजबूत नहीं होगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...