15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'कुर्सी, AC, TV सब उठा ले गए मनीष सिसोदिया...', विधायक दफ्तर का...

‘कुर्सी, AC, TV सब उठा ले गए मनीष सिसोदिया…’, विधायक दफ्तर का वीडियो शेयर कर रविंद्र नेगी ने लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे. बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. लेकिन चुनाव के बाद भी आप-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच, पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने सोमवार को पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है. रविंद्र नेगी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजेंगे.

रविंद्र नेगी ने लगाया चोरी का आरोप
रविंद्र नेगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘आप पार्टी के पूर्व पटपड़गंज विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनावों से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था. विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिए गए. उनकी भ्रष्टाचार की सीमा अब पार हो चुकी है.’ नेगी ने सिसोदिया और उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘उन्होंने कार्यालय से सामान गायब कर दिया. ऑफिस पूरी तरह से खाली है. ये लोग चोर हैं, इन्हें यह भी शर्म नहीं कि अगला विधायक कहां बैठेगा.’

बताया क्या-क्या गायब हुआ
पटपड़गंज विधायक ने कहा कि कार्यालय से जो सामान गायब हुआ है, उसमें 250-300 कुर्सियां, ₹2-3 लाख का टीवी और ₹12 लाख की साउंड सिस्टम शामिल है. उनका कहना था कि सिसोदिया और उनकी टीम ने न केवल सरकारी संपत्ति को ले लिया बल्कि उसे नुकसान भी पहुंचाया और दरवाजे तोड़ दिए. बता दें कि पटपड़गंज से इस बार आप ने अवध ओझा को टिकट दिया था. इस सीट से विधायक मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़े थे. नेगी ने अवध ओझा को 28,072 वोटों से हराया था.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...