10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिमुसलमानों पर मनमोहन की सफाई ने बीजेपी के दावे को कमजोर किया,...

मुसलमानों पर मनमोहन की सफाई ने बीजेपी के दावे को कमजोर किया, जाने क्या बोले थे पूर्व प्रधानमंत्री

Published on

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा गरमाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 में दिए एक बयान जिक्र कर विपक्षी पार्टी कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। पीएम मोदी के उस कमेंट पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। हालांकि, मनमोहन सिंह ने इस पर 30 मई को चुप्पी तोड़ी, वो भी तब जिस समय लोकसभा चुनाव के फाइनल राउंड की वोटिंग होने जा रही। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पूरे मामले पर एक तरह से सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है।

पीएम मोदी को लेकर मनमोहन सिंह ने क्या कहा
मनमोहन सिंह ने ये बात लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग से ठीक पहले कही। उन्होंने 30 मई को एक लेटर जारी किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक संवाद और प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम किया है। अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी विशेष वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घृणित, असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले द्वेषपूर्ण भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह विभाजनकारी प्रकृति के हैं।

मुस्लिम आरक्षण पर बीजेपी के लगाए आरोपों पर किया रिएक्ट
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने इसी पत्र में मुस्लिम आरक्षण को लेकर उन पर जो आरोप लगाए उस पर भी रिएक्ट किया। पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ‘अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के मकसद से इस तरह के द्वेषपूर्ण, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने मेरे लिए कुछ गलत बयान भी दिए हैं। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है। इस पर बीजेपी का एकमात्र कॉपीराइट है।’

आखिरी फेज की वोटिंग से पहले मनमोहन सिंह का लेटर
इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने कभी किसी समुदाय को विशेष सुविधा देने की बात कही थी। मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पंजाब के मतदाताओं को तीन पन्नों चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मोदी जी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं। उन्होंने कहा कि ‘भारत के लोग यह सब देख रहे हैं। अमानवीकरण की यह कथा अब अपने चरम पर पहुंच गई है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्यारे राष्ट्र को इन विभाजनकारी ताकतों से बचाएं।’

मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि भारत में प्रेम, शांति, भाईचारा और सद्भाव कायम करने के लिए हमें मौका दें। मैं पंजाब के हर मतदाता से अपील करता हूं कि विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट करें। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भले ही लेटर के जरिए अपना पक्ष स्पष्ट करने की कोशिश की। कहीं न कहीं इस घटनाक्रम ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से किए गए दावों को कमजोर कर दिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...