14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीवालों के लिए कल हो सकते हैं और कई बड़े ऐलान, AAP...

दिल्लीवालों के लिए कल हो सकते हैं और कई बड़े ऐलान, AAP जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा पत्र

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी हाई है। दिल्ली की जनता को रिझाने के लिए मुख्य राजनीतिक दल एक से बढ़कर वादा कर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) सोमवार को दोपहर 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। अरविंद केजरीवाल कल दिल्लीवालों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इससे पहले बीजेपी अपने संकल्प पत्र के तीनों पार्ट जारी कर चुकी है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएगा। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार चुनावी घोषणाएं कर रही है। इससे पहले आप ने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस यात्रा करने की घोषणा आम आदमी पार्टी ने की है। अरविंद केजरीवाल ने सीवर को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा है कि सरकार आने पर दिल्ली के सभी सीवर को अगले 5 साल में ठीक कराएंगे। केजरीवाल ने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा भी किया है।

और क्या-क्या वादे किए हैं?
अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी स्कीम लाने का वादा किया है। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली में अगर सरकार बनती है तो 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का संजीवनी स्कीम के तहत फ्री इलाज किया जाएगा। दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा की है। साथ ही सरकार आने पर ऑटो चालकों को बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए और वर्दी के लिए 5 हजार रुपये प्रत्येक साल देने का वादा किया। केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का भी वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने भीमराव अंबेडकर सम्मान के तहत दलित छात्रों को विदेश पढ़ने पर सारा खर्च उठाने की घोषणा की है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...