10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराजनीतिमिशन पसमांदा: मोदी के मेगाप्‍लान पर कैसे हो काम, ट्रेनिंग कैंप लगाकर...

मिशन पसमांदा: मोदी के मेगाप्‍लान पर कैसे हो काम, ट्रेनिंग कैंप लगाकर बताएगी बीजेपी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी का राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा तीन दिनों का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर रहा है। इसमें मोर्चा के अलग अलग राज्यों से आए नेताओं को मुस्लिम पसमांदा समाज के बारे में और उनकी सामाजिक उत्थान में भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी नेताओं से कहा था कि वह नए सामाजिक समीकरण बनाएं और पसमांदा समाज पर और उनके विकास पर ध्यान दें। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने बताया कि मोर्चा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक गुरुग्राम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें अलग-अलग राज्यों के 180 लोग मौजूद रहेंगे और तीन दिनों के प्रशिक्षण में कुल 12 सत्र होंगे।

एक सत्र में समाजिक उत्थान में पिछड़े अल्पसंख्यक समाज की भूमिका पर बात की जाएगी। इस सत्र को यूपी के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी संबोधित करेंगे। जमाल सिद्दिकी ने कहा कि मुस्लिमों में जो पसमांदा समाज है हम उन पर खास ध्यान इसलिए भी दे रहे हैं, क्योंकि गरीब कल्याण का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक देश के सभी गरीबों का कल्याण ना हो।

पसमांदा मुसलमानों के बीच जाएगी बीजेपी
सिद्दिकी ने कहा कि मुस्लिमों में पसमांदा समाज की तरफ पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें अपने साथ जोड़ने को कहा है। हम पहले से पसमांदा समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि हमारी जो टीम बनी उसमें भी पसमांदा समाज को खास जगह मिली। मुझसे पहले जो अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष थे वह भी पसमांदा समाज के थे और मैं भी पसमांदा समाज से ही आता हूं। हमने यूपी चुनाव के वक्त भी वहां 6 हजार बूथों की पहचान की थी जहां पसमांदा समाज के लोग रहते हैं। हमने तब भी उन्हें जोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हम एक टीम बना रहे हैं, यह टीम पसमांदा समाज के लोगों के बीच जाकर बीजेपी की नीतियों के बारे में और केंद्र सरकार के किए कामों के बारे में चर्चा करेगी। उनकी दिक्कतों को भी सुनेंगे और उनका समाधान निकालेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक सत्र में बताया जाएगा कि किस तरह अल्पसंख्यक महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है और फिर सभी मोर्चा कार्यकर्ता इसे लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...