29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिएक देश एक चुनाव को लेकर इसी सत्र में बिल ला सकती...

एक देश एक चुनाव को लेकर इसी सत्र में बिल ला सकती है मोदी सरकार

Published on

नई दिल्ली

एक देश एक चुनाव की रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सत्र में सरकार एक बिल भी पेश कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि कोविंद कमेटी बनाकर एक देश एक चुनाव पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है, उसकी रिपोर्ट भी सरकार के पास आ गई थी। अब कहा जा रहा है कि सरकार आगे की प्रक्रिया पर काम करना चाहती है।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस बिल को जेपीसी के पास भी भेज सकती है। कई मौकों पर यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि एक देश एक चुनाव को तभी लागू किया जाएगा जब सभी पार्टियों, सभी समुदायों के साथ विस्तृत चर्चा हो जाएगी। ऐसे में सरकार किसी भी तरह की हड़बड़ी में दिखाई नहीं दे रही है। अभी के लिए सरकार ने एक देश एक चुनाव के लिए कुल 62 पार्टियों से संपर्क साधा था।

एक देश एक चुनाव पर क्या है पार्टियों की राय?
उन 62 पार्टियों में से 32 दलों ने तो एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है, वहीं 15 ने इसका विरोध किया है। इस समय 15 ऐसी पार्टियां भी सामने आई हैं जिन्होंने अपनी कोई राय नहीं बनाई है। ऐसे में यह दल ही किसी भी फैसले में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

रामनाथ कोविंद की कमेटी ने क्या सिफारिश की थी?
रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली कमेटी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी, जिसके बाद 100 दिन के भीतर एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराने की सिफारिश की गयी।

कमेटी ने सिफारिशों के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए एक ‘क्रियान्वयन समूह’ गठित करने का भी प्रस्ताव दिया था। उसने कहा था कि एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों को बचाने, विकास और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने, ‘‘लोकतंत्र की नीव’’ को मजबूत करने और भारत की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...