18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिराहुल के आरोपों का मोदी ने चुन-चुन कर दिया जवाब, मण‍िपुर मुद्दे...

राहुल के आरोपों का मोदी ने चुन-चुन कर दिया जवाब, मण‍िपुर मुद्दे पर कुछ नहीं बोले

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा किए गए तीखे हमलों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द‍िया। राहुल गांधी के द्वारा शिव की तस्वीर दिखाने, अग्निवीर को वापस लेने का वादा करने, संविधान पर हमले का आरोप लगाने और बीजेपी के नेताओं को यह कहना कि ‘आप हिंदू नहीं हो’ इन तमाम बातों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। हालांक‍ि, मण‍िपुर के मसले पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा।

राहुल गांधी के भाषण ने जहां कांग्रेस के समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2 घंटे से लंबे मैराथन भाषण में बीजेपी और एनडीए सरकार का पक्ष मजबूती से देश के सामने रखने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि बीजेपी के लोग अपने आप को हिंदू बताते हैं लेकिन नफरत और हिंसा की बात करते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है यह कहा जा रहा है कि हिंदू हिंसक होते हैं। मोदी ने कहा कि यह देश शताब्दियों तक इस बात को नहीं भूलेगा।

मोदी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने हिंदू आतंकवाद का शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से करें, यह देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सदन में कल का दृश्य देखकर अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या यह अपमानजनक बयान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब देने के लिए स्वामी विवेकानंद के 131 साल पहले शिकागो में दिए गए बयान का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, गंभीर षड्यंत्र हो रहा है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...