14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeराजनीतिMP Politics News: 'सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में...

MP Politics News: ‘सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में हैं’, बीजेपी ने बताया ‘नारी शक्ति का अपमान’

Published on

MP Politics News:मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. पटवारी ने बीजेपी सरकार पर नशा, बेरोजगारी और कुपोषण जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला. इसी दौरान उन्होंने कहा कि “पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की हैं.” उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा, बीजेपी नेताओं ने इस बयान को महिलाओं का अपमान बताया है.

पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना

दरअसल, पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाया, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह से नशे का कारोबार बढ़ा है, वैसा किसी और राज्य में नहीं है. पटवारी ने आरोप लगाया कि “मुख्यमंत्री इस समस्या को रोकने के लिए कभी गंभीर नहीं थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि अब हमारी बहनें और बेटियां भी नशे की गिरफ्त में आ गई हैं. लाड़ली बहना योजना के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन आज स्थिति यह है कि मध्य प्रदेश में बहनें सबसे ज्यादा नशा करने लगी हैं.”

पटवारी के बयान पर मचा बवाल

जैसे ही पटवारी का यह बयान सामने आया, राजनीतिक बवाल मच गया. बीजेपी ने कहा कि यह बयान राज्य की महिलाओं का सीधा अपमान है. खास बात यह है कि यह विवादित टिप्पणी उस दिन आई, जब हरितालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा था. इस वजह से लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि “प्रदेश की नारी शक्ति को शराबी कहकर अपमानित करने वाले इस शर्मनाक बयान की जितनी भी कड़ी निंदा की जाए, वह कम है.”

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

बीजेपी ने किया पटवारी पर पलटवार

हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवारी पर तीखा हमला बोला. शर्मा ने कहा कि पटवारी ने पहले भी बहनों और बेटियों के खिलाफ ऐसी बातें कही हैं और अब तीज के मौके पर उन्होंने 5 करोड़ माताओं और बहनों का अपमान किया है. शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी से मांग की कि वह पटवारी को ऐसे बयान देने से रोकें. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं है, बल्कि राज्य की आधी आबादी के सम्मान पर हमला है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...