17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिमेरा चिराग रोशन हुआ! सांसद बेटे को मंत्री बनते देख खिले उठे...

मेरा चिराग रोशन हुआ! सांसद बेटे को मंत्री बनते देख खिले उठे रीना पासवान के चेहरे

Published on

पटना

चिराग पासवान पहली बार मंत्री बने। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। इस दौरान मंच के सामने उनकी मां रीना पासवान बैठी हुई थीं। बेटे को मंत्री बनते देख वो लगातार तालियां बजा रही थीं। वैसे, रीना पासवान अपने पति रामविलास पासवान को कई बार मंत्री पद का शपथ लेते होगा। मगर, बेटे की कामयाबी हर मां के लिए कुछ खास होती है। रीना पासवान के चेहरे पर उस खुशी को पढ़ा जा सकता है। वो काफी खुश दिख रही थीं, जैसे ही शपथ के लिए चिराग पासवान का नाम पुकारा गया उनकी आंखें चमक उठी।

तीसरी पार पीएम बने मोदी
नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान सहित कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम बने हैं, जिन्हें लगातार तीसरी बार शपथ लेने का मौका मिला।

मेरा बेटा मंत्री बन गया…!
खुद को नरेंद्र मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पासवान को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पहली बार चिराग पासवान मंत्री बने हैं। हाजीपुर से उन्होंने चुनाव जीता है। इससे पहले चिराग पासवान जमुई के सांसद थे। इस बार जमुई सीट से उनके बहनोई अरूण भारती सांसद बने हैं। मतलब साला-बहनोई दोनों ही सांसद बन गए। चिराग पासवान जब मंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो इस पल की गवाह उनकी मां रीन पासवान भी बनीं।

पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
चिराग पासवान जब शपथ लेकर आगे बढ़े तो उन्होंने मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी का झुककर अभिवादन किया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री गजब की दिखी। नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। चिराग पासवान के कंधे पर हाथ फेरकर शाबाशी भी दी।

100% चिराग का स्ट्राइक रेट
वैसे, लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर ने बिहार की कुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था। वैशाली, हाजीपुर, खगड़िया, जमुई और समस्तीपुर शामिल है। चिराग पासवान हाजीपुर से खुद लड़े और चुनाव जीत गए। अब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली। जमुई में उनके जीजा अरुण भारती सांसद बने। खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी ने जीत हासिल की।

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...