14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिअनधिकृत रूप से बदला नाम, @CMODelhi X हैंडल को फिर से करें...

अनधिकृत रूप से बदला नाम, @CMODelhi X हैंडल को फिर से करें बहाल… दिल्ली सरकार ने लिया कौन सा ऐक्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सीएमओ एक्स हैंडल का नाम बदलने फिर अकाउंट को डिलीट करने के मुद्दे को लेकर दिल्ली में बनने वाली नई सरकार शपथग्रहण से पहले ही ऐक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस संबंध में एक्स को लेटर लिखा गया है। लेटर में सीएमओ दिल्ली एक्स हैंडल के अनधिकृत रूप से नाम बदलने की बात कही गई है। इसके साथ ही एक्स कंपनी से इस अकाउंट को फिर से बहाल करने की मांग की गई है।

कंपनी को लिखे पत्र में कहा गया है कि हमारे संज्ञान में आया है कि ‘X’ (पहले ट्विटर) पर ‘@CMODelhi’ पहचान वाले ‘ग्रे टिक’ सरकारी हैंडल को अब अनधिकृत रूप से बदलकर ‘@KejriwalAtWork’ कर दिया गया है। उक्त अकाउंट के लगभग 9,90,000 फॉलोअर्स हैं। स्थापित प्रथा के अनुसार, आधिकारिक अकाउंट किसी व्यक्ति से जुड़े नहीं होते और जब भी बदलाव होता है तो उसे उत्तराधिकारियों को सौंप दिया जाता है।

हैंडल से पोस्ट देखने पर दिखा रहा एरर
ई-मेल में आगे कहा, चूंकि ‘@CMODelhi’ को ‘@KejriwalAtWork’ में बदलने के बाद यह फ्री हो गया, इसलिए एक यूजर ने इस आईडी का उपयोग किया और एक पैरोडी खाता खोला। आगे कहा गया, यह भी प्रतीत होता है कि पहले ‘@CMODelhi’ और अब ‘@KejriwalAtWork’ इस खाते से पोस्ट देखने की कोशिश करने पर एक एरर दिखा रहा है – ‘कुछ गलत हो गया’।

अकाउंट बहाल करने की मांग
इसमें ‘X’ प्लेटफॉर्म से ‘@CMODelhi’ को बहाल करने और पासवर्ड को आधिकारिक ईमेल आईडी cmdelhi@nic.in पर भेजने का आग्रह किया गया है। यह माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली की अधिकृत आधिकारिक आईडी है। इससे अन्य बातों के साथ-साथ यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में उक्त हैंडल/आईडी का दुरुपयोग न हो और उसके साथ छेड़छाड़ न की जा सके। इसके अलावा, यह भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी ‘X’ हैंडल जिसकी आईडी “@cmodelhi” है, को इस कार्यालय की सहमति के बिना ‘X’ पर अनुमति न दी जाए। साथ ही वर्तमान में “@cmodelhi” वाले किसी भी अन्य खाते को तुरंत डिएक्टिव कर दिया जाना चाहिए। इससे पहले बीजेपी ने केजरीवाल पर सीएमओ दिल्ली का यूजर नेम बदलने का आरोप लगाया था। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि केजरीवाल ने इस अकाउंट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने इसे केजरीवाल की तरफ से डिजिटल लूट की बात कही थी।

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...