8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिनरेंद्र मोदी का PM पद से इस्तीफा, बोले- हार-जीत राजनीति का हिस्सा,...

नरेंद्र मोदी का PM पद से इस्तीफा, बोले- हार-जीत राजनीति का हिस्सा, नंबर गेम चलता रहता है

Published on

नई दिल्ली,

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले आखिरी मंत्री परिषद की बैठक में चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, नंबर गेम चलता रहता है. 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद मोदी ने पीएम पद से अपना इस्तीफा दिया है और अगले कार्यकाल के लिए वह 8 जून तक फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उन्होंने मंत्री परिषद के सहयोगियों संग बैठक में यह भी कहा कि हमने दस साल अच्छा काम किया और आगे भी करेंगे.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छे से काम किया, बहुत मेहनत की. मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सब को धन्यवाद दिया. मंत्रियों के साथ बैठक के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा.

राष्ट्रपति को मोदी ने सौंपा इस्तीफा
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल से नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें कहा गया है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा. राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया.”

नायडू-नीतीश बीजेपी की उम्मीद
लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं लेकिन बीजेपी इस बार बहुमत का आंकड़ा छूने से चूक गई. बीजेपी को चुनाव में कुल 240 सीटें मिली हैं. मोदी को अब बीजेपी की दो बड़ी सहयोगियों जेडीयू और टीडीपी से समर्थन की उम्मीद है, जहां चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें जीती हैं, जबकि टीडीपी 16 सीटें जीतने में कामयाब रही.

दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक
प्रधानमंत्री आवास पर बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू हुई थी. यह मोदी 2.0 कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक थी. इस बीच एनडीए के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. आज शाम 4 बजे सभी नेता मोदी के आधिकारिक आवास पर मीटिंग करेंगे. इस दौरान अगली सरकार के गठन पर चर्चा होने की संभावना है. मीटिंग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं बीजेपी के अन्य सहयोगी भी दिल्ली का रुख कर रहे हैं. इनके अलावा बीजेपी के जीते हुए कुछ बड़े उम्मीदवार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं, जो पार्टी की मीटिंग में शिरकत कर सकते हैं

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...