23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिअगले सेशन से और सस्ती हो जाएंगी NCERT की किताबें, 2026 तक...

अगले सेशन से और सस्ती हो जाएंगी NCERT की किताबें, 2026 तक कक्षा 9-12 के लिए नई बुक्स: धर्मेंद्र प्रधान

Published on

नई दिल्ली ,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले वर्ष से कुछ कक्षाओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों की कीमत कम होगी. उन्होंने कहा कि परिषद, जो वर्तमान में प्रति वर्ष 5 करोड़ पाठ्य पुस्तकें छापती है, अगले वर्ष से इस क्षमता को बढ़ाकर 15 करोड़ करने के लिए काम कर रही है.

मंत्री ने यह भी बताया कि कक्षा 9-12 के लिए अपडेटेड करीकुलम के अनुसार नई पाठ्यपुस्तकें 2026-27 एकेडमिक सेशन से उपलब्ध होंगी. धर्मेंद्र प्रधान ने मीड‍िया से कहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष में एनसीईआरटी 15 करोड़ गुणवत्तापूर्ण और सस्ती किताबें प्रकाशित करेगी. वर्तमान में यह लगभग 5 करोड़ पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करती है. इससे पहले पाठ्यपुस्तकों के बारे में मांग और आपूर्ति के मुद्दे पर चिंताएं थीं, हालांकि, अब इसका समाधान किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि पुस्तकों की छपाई का काम अधिक होने जा रहा है, इसलिए कुछ कक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तकों की कीमतें कम की जाएंगी. हालांकि, अभिभावकों पर वित्तीय बोझ न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए किसी भी कक्षा के लिए कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी. मंत्री ने बताया कि न्यू नेशनल करीकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) के अनुसार पाठ्यपुस्तकों को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है. अब कक्षा 9-12 के लिए पाठ्यपुस्तकें 2026-27 शैक्षणिक सत्र तक तैयार हो जाएंगी.

बता दें क‍ि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम (SATHEE) योजना भी हाल ही में शुरू की है. इस योजना के जरिए छात्र IIT-JEE, नीट, एसएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे.

NCERT ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘साथी’ योजना की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करके देश के बड़े शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर, सब्जेक्ट एक्सपर्ट और वहां से पढ़े छात्रों का मार्गदर्शन बिना किसी फीस के प्राप्त कर सकते हैं. बड़ी संख्या में छात्र इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठा रहे हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...