14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिन जगदीश देवड़ा पर एक्शन हुआ, न विजय शाह बर्खास्त हुए, कांग्रेस...

न जगदीश देवड़ा पर एक्शन हुआ, न विजय शाह बर्खास्त हुए, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त न करने पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सेना पर टिप्पणी करने वाले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पर भी कार्रवाई न करने पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने रविवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया।’

खड़गे ने आगे लिखा, ‘MP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जाँबाज़ सेना का अपमान किया, पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। MP के मिनिस्टर विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की, पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए। जब पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़िसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से पूछा कि आप कहते हैं कि आपकी रगों में सिंदूर है। अगर ऐसा है, तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बदज़ुबानी नेताओं को बर्खास्त करना चाहिए। बता दें कि हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने। सांसद ने कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर PM की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...