16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिनिगहत अब्बास ने दिया BJP को बड़ा झटका? कांग्रेस का हाथ थामने...

निगहत अब्बास ने दिया BJP को बड़ा झटका? कांग्रेस का हाथ थामने के बाद खुद बताया

Published on

दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोशल एक्टिविस्ट और बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता निगहत अब्बास मंगलवार (28 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं. निगहत अब्बास नेशनल टीवी पेनलिस्ट भी हैं. उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि आज सड़क पर चलने वाला मुसलमान डरता है. यही कारण है कि मैं BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हूं.

उन्होंने कहा, “आज कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, ये देश के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है. ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ कह देने से विश्वास नहीं आ जाता. बीजेपी को ये कहीं से भी शोभा नहीं देता कि वो ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाली राजनीति करें. ये एक समुदाय को चाबी लगाने का काम किया जा रहा था कि लोग उकसेंगे तो लड़ेंगे. यह काम बीजेपी ने पूरे देश में किया है.”

मैं कांग्रेस की सोच के साथ आगे बढ़ रही हूं- निगहत
निगहत अब्बास ने कहा, “मैं कांग्रेस की सोच के साथ आगे बढ़ रही हूं कि साथ रहेंगे तो मजबूत रहेंगे. कांग्रेस में हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की परंपरा रही है. कांग्रेस का मंच हर वर्ग के लोगों को समानता का अधिकार भी देता है और उसके अधिकारों की लड़ाई भी करता है. चाहे वो किसी भी जाति या समुदाय से आते हों. आज बीजेपी की डर और कट्टरता की राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है.”

क्यों छोड़ा बीजेपी?
निगहत ने कहा, “मैं आज पहली बार कांग्रेस पार्टी के कार्यालय आई हूं, ये एक पार्टी का कार्यालय लगता है, लेकिन बीजेपी का कार्यालय एक ‘5 स्टार कार्यालय’ है. ये तब है जब कांग्रेस की देश में ज्यादा समय तक सरकार रही है. साफ पता चलता है कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया है. आज सड़क पर चलने वाला मुसलमान डरता है, यही कारण है कि मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हूं. मुझे खुशी है कि यहां टीवी डिबेट्स में जाने से पहले बीजेपी की तरह ये नहीं बताया जाएगा कि मुसलमानों के खिलाफ बोलकर कैसे वायरल होना हैं. “

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...