19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीति'किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं', विवादित बयान पर रमेश बिधूड़ी...

‘किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं’, विवादित बयान पर रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी के पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिए गए बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था, लेकिन फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं.

बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में कहा था कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे. उनके इस विवाद के बाद सियासी पारा गरमा गया है. बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हमलावर है.

रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी एक महिला विरोधी पार्टी है, ये डरावना है कि दिल्ली में कानून और व्यवस्था की समस्या बीजेपी सरकार के अधीन है. अगर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ऐसी अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी? केवल कालकाजी ही नहीं, मुझे यकीन है कि दिल्ली के सभी मतदाता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान का मुंहतोड़ जवाब देंगे.

इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है, उनके पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में जो कहा है, वह उनकी मानसिकता और बीजेपी के चरित्र को दर्शाता है.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...