16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिराजनीति करने से बाज नहीं आ रहे... मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार...

राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे… मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो नड्डा भड़के

Published on

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, अंतिम संस्कार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार को पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताया। इसे लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। राहुल गांधी के आरोपों पर खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सामने आए। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसने मनमोहन सिंह को जीते जी कभी भी वास्तविक सम्मान नहीं दिया। अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

जेपी नड्डा के निशाने पर कांग्रेस नेतृत्व
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देश के पूर्व प्रधानमंत्री सम्मानीय डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद देहावसान पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस की इस घटिया सोच के लिए जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार ने अपने परिवार को छोड़कर देश के किसी बड़े नेता को कभी सम्मान नहीं दिया है और न ही न्याय किया है। चाहे वो कांग्रेस पार्टी से हों या विपक्ष से हों।

‘कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया’
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस, जिसने मनमोहन सिंह को उनके जीवित रहते कभी वास्तविक सम्मान नहीं दिया, अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। गांधी परिवार ने अपने परिवार के अलावा देश के किसी बड़े नेता का सम्मान नहीं किया है और न ही उनके साथ न्याय किया है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी से हो या उससे बाहर। चाहे वह बाबासाहेब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, लाल बहादुर शास्त्री जी हों, सरदार पटेल जी हों, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी हों या प्रणब दा, सीताराम केसरी जी हों या श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी।

प्रणब का जिक्र कर कांग्रेस नेतृत्व पर अटैक
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने किसी अन्य बड़े नेता का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की समाधि के लिए जगह भी उपलब्ध कराई है और परिवार को सूचित भी किया है, लेकिन कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है। कांग्रेस ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा के निधन पर कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई थी। कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के लिए स्मारक और समाधि बनवाई। सम्मान का असली मतलब इन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए।

‘कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक पापों को देश कभी नहीं भूलेगा’
जेपी नड्डा ने कहा कि जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है, कांग्रेस पार्टी इस दुःख के क्षण को अपने राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के अवसर में बदलने में व्यस्त है। गांधी परिवार ने कभी भी देश के किसी नेता का सम्मान नहीं किया और न ही उन्हें न्याय दिलाया, चाहे वे कांग्रेस पार्टी से ही क्यों न हों। देश कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतहीन ऐतिहासिक पापों को कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।

राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल
इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। कांग्रेस नेता ने लिखा कि मनमोहन सिंह एक दशक के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट में क्या कहा जानिए
राहुल गांधी ने लिखा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए हैं, ताकि आम लोग बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाएं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...