21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीतिअब अंबेडकर जयंती पर फोकस - 10 दिनों तक चलेंगे बीजेपी के...

अब अंबेडकर जयंती पर फोकस – 10 दिनों तक चलेंगे बीजेपी के कार्यक्रम, नड्डा ने बैठक कर सांसदों को दिए दिशा-निर्देश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा के सभी बीजेपी सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में वन नेशन-वन इलेक्शन, अंबेडकर जयंती, राम नवमी और बीजेपी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बैठक में अंबेडकर जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया गया है.

बैठक में तय किया गया है कि बीजेपी अगले कुछ दिनों तक एक विशेष कैंपेन के तहत लोगों से वन नेशन-वन इलेक्शन पर लोगों की राय जानने के लिए लोगों से संपर्क करेगी. बैठक में जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से वन नेशन-वन इलेक्शन पर देशभर में लोगों की राय ले को कहा है.बैठक में सांसदों से कहा गया है कि वे भाजपा के बैनर तले नहीं बल्कि तटस्थ तरीके से लोगों की राय एकत्र करें, ताकि पूरे देश के वास्तविक मूड पता चल सके.

बैठक में स्थापना दिवस को लेकर भी चर्चा
वर्चुअल बैठक में बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर भी चर्चा हुई. इसी देश भर में रामनवमी का उत्सव भी मनाया जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष ने सभी सांसदों को 6 अप्रैल स्थापना दिवस मनाने और रामनवमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने का मूल मंत्र दिया.

बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है, जिसमें बी.आर. अंबेडकर के जीवन का जश्न मनाया जाएगा. पार्टी ने 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 10 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है.

इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी डॉ. अंबेडकर के संदेशों को लोगों तक पहुंचाएगी और संविधान पर अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जिसमें केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी दलित वोट बैंक को लुभाना चाहती है.बताया जा रहा है कि बीजेपी बिहार चुनाव से पहले अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का बड़ा फैसला लिया है, ताकि बीजेपी दलित समुदाय को बड़ा संदेश दे सके.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...