15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिअब मैं अकेला हूं... राजीव गांधी के करीबी रहे अय्यर को सोनिया...

अब मैं अकेला हूं… राजीव गांधी के करीबी रहे अय्यर को सोनिया और राहुल से नाराजगी क्यों?

Published on

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी की थी। इस बीच उनके इंटरव्यू का एक और वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें वह गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के समय से उनका प्रभाव कम हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें एक तरह से पार्टी से निकाल दिया। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने अपनी मां से कहा कि मुझे राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया जाए। अब मैं अकेला हूं।’

अय्यर ने कहा कि उन्हें काम या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि गांधी परिवार के करीबी होने के कारण राजनीति में जगह मिली। अय्यर ने कहा, ‘राजीव गांधी के समय में कांग्रेस पार्टी में उनका अच्छा-खासा रुतबा था। सोनिया गांधी के कार्यकाल में उनका रुतबा कम हो गया। राहुल गांधी ने उन्हें पूरी तरह से किनारे कर दिया। अब वह राजनीति में अलग-थलग पड़ गए हैं।’

राजीव गांधी पर क्या बोले अय्यर?
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘राजीव दो बार लंदन के कैंब्रिज में फेल हुए थे। फिर इंपीरियल कॉलेज में भी फेल हुए थे। वह पायलट थे और जब उन्हें पीएम बनाया जा रहा था, तब मैंने सोचा कि शिक्षा में फेल हुए व्यक्ति को पीएम क्यों बनाया जा रहा है?‘ अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अय्यर यह सब सोचते हुए भी कांग्रेस से जुड़ गए। बाद में मंत्री भी बने। कांग्रेस के लिए हाल फिलहाल तक मजबूती से काम करते दिखते रहे। आतंकी घटनाओं के बाद भी मोदी सरकार के रुख के खिलाफ पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान के समर्थन में भी एक तरह से बोलते रहे। अब किसे खुश करने के लिए यह सब बोल रहे हैं?

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...