6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान के बहाने PM मोदी की दुनिया को भी दो टूक- पाक...

पाकिस्तान के बहाने PM मोदी की दुनिया को भी दो टूक- पाक से केवल टेरर और पीओके पर होगी बात

Published on

नई दिल्ली,

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम के फैसले के करीब 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा और पाकिस्तान को आतंक का साथ छोड़ना ही होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ ही दुनिया से भी दो टूक कही.

शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है
यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते के बाद आया है। इस समझौते में दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। यह समझौता, भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हुआ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया था। पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि ‘शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है’, मतलब शांति पाने के लिए ताकत भी जरूरी है।

दुनिया को भी पीएम मोदी का साफ संदेश
पीएम मोदी ने साफतौर पर कहा कि पाकिस्तान को आतंक का रास्ता छोड़ना ही होगा. पीएम मोदी ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब पाकिस्तान से केवल टेरर और पीओके पर ही बातचीत होगी. अन्य किसी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी. पीएम का ये संदेश इसलिए भी अहम है क्योंकि चर्चा चल रही थी की भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर और पानी के मुद्दे को लेकर भी बातचीत होगी. अमेरिका ने भी इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही थी. लेकिन पीएम ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान से बात केवल आतंक और पीओके पर ही होगी.

जानें पीएम मोदी के भाषण की अन्य बड़ी बातें…

  • पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘PAK की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने उसके सीने पर वार किया.’
    -‘बौखलाहट में PAK ने हमारे आम लोगों, मंदिर-गुरुद्वारों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.’ लेकिन हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को ही तबाह कर दिया.
    -‘आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने आतंक का हेडक्वार्टर उड़ा दिया’
    -‘PAK में भारत के हमले से आतंक की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया’

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा…
-सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया है. किसी ने नहीं सोचा था कि भारत ऐसा हमला करेगा.
-जब पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन ने हमला बोला तो आतंकियों का हौसला थर्रा गया.
-न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत
-हम आतंक पर वार करते रहेंगे.

  • युद्ध के मैदान पर हमने पाकिस्तान को हमेशा धूल चटाई है. ऑपरेशन सिंदूर ने इसे नया आयाम दिया है.
  • दुनिया ने हमारे स्वदेशी हथियारों की धमक भी देखी है.
  • ये युग युद्द का नहीं लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है.
  • पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान सरकार…ये गठबंधन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा.
  • भारत का मत एकदम स्पष्ट है कि टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते हैं. ट्रेड और टेरर एक साथ नहीं चल सकते हैं. पानी और खून भी एसकसाथ नहीं बह सकते हैं.
  • मैं दुनिया से कहता हूं कि पाकिस्तान पर बात होगी तो टेरर और पीओके पर ही होगी.
  • पाक के साथ पीएम मोदी की दुनिया को भी दो टूक- पाकिस्तान से केवल टेरर और पीओके पर.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...