12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम का एक महीना… कांग्रेस बोली- देश अभी भी जवाब मांग रहा,...

पहलगाम का एक महीना… कांग्रेस बोली- देश अभी भी जवाब मांग रहा, ट्रंप के दावे पर पीएम मोदी चुप क्यों?

Published on

नई दिल्ली:

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर सियासी घमासान जारी है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पहलगाम के एक महीने और देश अभी भी जवाब मांग रहा है। यही नहीं कांग्रेस ने एक और पोस्ट में ट्रंप की ओर से भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान मध्यस्थता वाले बयान पर भी पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। जानिए कांग्रेस ने दोनों पोस्ट में क्या कहा है।

पीएम मोदी आज भी खामोश हैं- कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने एक्स हैंडल से गुरुवार शाम 8.30 बजे एक पोस्ट किया। ये पोस्ट ट्रंप के उस दावे पर है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान ने उनके दबाव में सीजफायर का फैसला लिया। कांग्रेस ने कहा कि “ट्रंप 11 दिन में 8 बार कह चुके हैं ‘मैंने भारत को धमकी देकर सीजफायर करवाया’ देश की छवि धूमिल हो रही है लेकिन नरेंद्र मोदी आज भी खामोश हैं।” कांग्रेस ने सीधे तौर पर इस मामले में पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल किया है।

पहलगाम आतंकी हमले का एक महीना पूरा
कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल से गुरुवार शाम 8.43 बजे फिर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने पूरे होने का जिक्र है। कांग्रेस ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की घटना को भारत का डार्क डे करार दिया। कैसे उस दिन आतंकियों ने हमारे पर्यटकों को निशाना बनाया।

कांग्रेस ने केंद्र से पूछे कई सवाल
कांग्रेस ने सवाल उठाए कि आखिर आतंकी भारतीय सरजमीं पर इतने अंदर तक कैसे घुस आए। हमले में शामिल चार मुख्य आतंकियों के बारे में हमारे पास कोई जवाब क्यों नहीं है। सरकार की इंटेलिजेंस कहां थी। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने पूछा है कि एक महीने पूरे होने के बाद भी देश अभी जवाब मांग रहा है।

‘भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रंप का दावा, पीएम चुप क्यों?’
कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ट्रंप की ओर से भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के दावे पर भी सवाल किया। कांग्रेस ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी ट्रंप के मामले में चुप क्यों हैं? कांग्रेस की ओर से विशेष संसद सत्र की मांग को भी केंद्र सरकार क्यों नहीं मान रही है। पहलगाम को लेकर कांग्रेस ने ये सवाल केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी से किया है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...