13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिओवैसी ने काटी कन्‍नी, कांग्रेस ने किया किनारा... अब केजरीवाल का क्‍या...

ओवैसी ने काटी कन्‍नी, कांग्रेस ने किया किनारा… अब केजरीवाल का क्‍या होगा?

Published on

नई दिल्‍ली

राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में सीएम अरविंद केजरीवाल की मुहिम कमजोर पड़ती दिख रही है। कांग्रेस के बाद असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी इस पर केजरीवाल को सपोर्ट करने से किनारा कर लिया है। ओवैसी ने केजरीवाल को समर्थन देने से दो-टूक मना किया है। वह बोले हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख ‘वास्तविक हिंदुत्व’ का अनुसरण करते हैं। यही वजह है कि उन्‍हें एआईएमआईएम सपोर्ट नहीं करेगी। मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस का रुख भी इसे लेकर सीएम से अलग दिख रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को इसे लेकर संकेत दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि वह दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश का समर्थन करेंगे। इन दोनों दलों का केंद्र के अध्‍यादेश के खिलाफ कन्‍नी काटना केजरीवाल के लिए झटका है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्‍यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने की मुहिम पर हैं। इस अध्‍यादेश को हाल ही में लाया गया था। इसमें दानिक्स कैडर के ग्रुप-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने की बात कही गई है।

केंद्र ने 19 मई को यह अध्‍यादेश जारी किया था। इसमें दिल्ली में ग्रुप-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए प्राधिकरण बनाने की बात कही गई है। AAP सरकार ने इसे सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ धोखा बताया है। अध्यादेश लागू होने के छह महीने के भीतर केंद्र को इसे बदलने के लिए संसद में एक विधेयक लाना होगा। सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के फैसले से पहले तक दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का कंट्रोल उपराज्‍यपाल के पास था।

क्‍या बोले हैं ओवैसी?
इस मामले में कांग्रेस और ओवैसी के सुर मिल गए हैं। दोनों ने करीब साफ कर दिया है कि वे अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में सीएम केजरीवाल का साथ नहीं देंगे। ओवैसी ने कहा है, ‘मैं कभी केजरीवाल का समर्थन नहीं कर सकता…मैं केजरीवाल को जानता हूं…वह वास्तविक हिंदुत्व का अनुसरण करते हैं न कि महज उदार हिंदुत्व का।’

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि वह दिल्‍ली सरकार के खिलाफ अध्‍यादेश का समर्थन करते हैं। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अच्‍छी तरह से पता है कि उन्‍होंने विजिलेंज डिपार्टमेंट को कंट्रोल नहीं किया तो उन्‍हें कम से कम 8-10 साल की जेल होगी।

मुश्‍क‍िल हुई केजरीवाल की डगर
जिस तरह से इन दो विपक्षी दलों ने दिल्‍ली पर लाए गए अध्‍यादेश से किनारा कर लिया है, उसमें सीएम केजरीवाल के लिए अध्‍यादेश के खिलाफ बहुमत जुटा पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, केजरीवाल इसके लिए पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। इसी के तहत अध्यादेश के खिलाफ डीएमके का समर्थन लेने के लिए वह 1 जून को चेन्नई में तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 2 जून को वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिलेंगे।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...