8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम : पाकिस्तान से जुड़े हैं आतंकियों के तार, विदेश मंत्रालय ने...

पहलगाम : पाकिस्तान से जुड़े हैं आतंकियों के तार, विदेश मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को बताया

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम आतंकी हमले की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. विदेश मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को बताया है कि हमले में शामिल आतंकियों के पाकिस्तान में बैठे सरगनाओं से ‘कम्युनिकेशन नोड’ यानी संपर्क सूत्र जुड़े हुए हैं. यह हमला पहले के उन हमलों से मिलता-जुलता है जिनकी जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली थी. मंत्रालय ने साफ किया कि यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ही दूसरा नाम है.

पाकिस्तान की भूमिका
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद के पनाहगाह के रूप में इतिहास पूरी दुनिया के सामने है और इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए जा रहे ‘एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल’ और ‘एक्स्ट्रा-टेरिटोरियल’ हत्याओं के आरोप बेबुनियाद हैं. यह सिर्फ एक झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश है कि जैसे दोनों देश आतंकवाद के बराबर शिकार हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले
भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित अड्डा और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके बेस शामिल था. इन हमलों में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें यूसुफ अज़हर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे हाई-वैल्यू टारगेट भी शामिल थे.

भारत की वैश्विक पहल
10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन के ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्षविराम पर सहमति बनी. इसके बाद केंद्र सरकार ने 51 राजनीतिक नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों की 7 टीमों का गठन किया है, जो दुनिया भर की राजधानियों में जाकर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति और प्रतिबद्धता को सामने रखेंगे.

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...