24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'पाकिस्तान ने खत्म किया बातचीत का दौर, हर कदम का उसी की...

‘पाकिस्तान ने खत्म किया बातचीत का दौर, हर कदम का उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा…’, जयशंकर की दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर बीत चुका है. पाकिस्तान ने बिना रुकावट बातचीत का दौर खत्म कर दिया है. पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम पर उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.

उन्होंने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा कि पड़ोसी हमेशा समस्या बने रहते हैं. दुनिया के किसी भी देश की तरफ देखें तो पड़ोसी समस्या बने हुए हैं क्योंकि पड़ोसियों के साथ संबंधों को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम होता है. इन्हें कभी सुलझाया नहीं जा सकता. पड़ोसियो से समस्या लगातार बनी रहती है. लोग कई बार कहते हैं कि बांग्लादेश में ये हो रहा है, मालदीव में वो हो रहा है. मैं कहता हूं कि उन्हें पूरी दुनिया में देखने की जरूरत है कि ऐसे कौन से देश हैं, जिनकी अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ चुनौतियां नहीं हैं. मुझे लगता है कि पड़ोसियों का ये नेचर होता है कि उनके साथ रिश्ते हमेशा एक जैसे नहीं रहते.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर अब बीत चुका है. ये याद रखने की जरूरत है कि हर एक्शन पर रिएक्शन होता ही है. जहां तक जम्मू कश्मीर का सवाल है आर्टिकल 370 को हटाया जा चुका है. लेकिन आज मुद्दा ये है कि पाकिस्तान के साथ किस तरह के संबंध हो सकते हैं. पाकिस्तान के हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम पर उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.

बांग्लादेश की स्थिति पर क्या बोले जयशंकर?
विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर कहा कि बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध उसकी स्थापना के समय से ही उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. हमें यह स्वीकार करना होगा कि वहां राजनीतिक बदलाव हुए हैं. हमें यहां आपसी हितों का ध्यान रखना होगा.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...